Facebook ने रैपर्स के लिए लॉन्च किया BARS App, देगा TikTok जैसा अनुभव

आपको बता दें, पिछले साल मई महीने में फेसबुक की NPE टीम ने Collab नाम का ऐप पेश किया था, जो कि पब्लिक एक्सेस के लिए iOS के लिए दिसंबर में उपलब्ध हुआ। Collab ऐप को टिक-टॉक के रूप में डिज़ाइन किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मार्च 2021 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Facebook BARS डाउनलोड के लिए Apple के US App Store पर उपलब्ध है
  • ऐप में मौजूद है Challenge मोड
  • BARS app खासतौर पर रैपर्स के लिए बनाया गया है

Facebook BARS app फिलहाल बीटा टेस्टिंग फेज़ में है

Facebook का नया BARS app सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी का एक और प्रयास है, जिसके जरिए TikTok ऐप की कमी को पूरा किया जा सके। हालांकि इस बार यह ऐप खासतौर पर रैपर्स के लिए तैयार की गई है। जी हां,  यह नई ऐप फेसबुक की New Product Experimentation (NPE) R&D टीम द्वारा डेवलप की गई है, जो कि फिलहाल क्लॉज्ड बीटा टेस्टिंग के तहत उपलब्ध है। फेसबुक की BARS app ऐप यूज़र्स को टूल्स के माध्यम से रैप क्रिएट करने और उन्हें साझा करने की सुविधा देती है। NPE टीम का कहना है कि BARS ऐप पर रैप बनाने के लिए यूज़र्स को किसी फॉर्मल रैप एक्सपीरियंस होने की जरूरत नहीं है।

Facebook के BARS ऐप को ट्रेडिशनल शॉर्ट-वीडियो शेयरिंग ऐप के विपरित खासतौर पर रैपिंग स्टाइल में कॉन्टेंट क्रिएट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें अपने शब्दों को प्रोफेशनल-स्टाइल रैप में बदलने के लिए प्री-रिकॉर्डिड बीट्स मौजूद है। इसके अलावा, ऐप फ्लो को ज़ारी रखने के लिए इसमें तुकबंदी के सुझाव rhyming dictionary का इस्तेमाल करते हुए लिए जा सकते हैं। साथ ही, इसमें एक चैलेंज मोड है जिसमें आप ऑटो-सजेस्टिड वर्ड्स क्लू के साथ फ्रीस्टाइल करने की सुविधा प्राप्त करते हैं।
Advertisement

आपके लिरिक्स और फ्लो पूरा होने के बाद Facebook BARS ऐप आपके रैप कॉन्टेंट को एन्हैंस करने के लिए कई प्रकार के ऑडियो और विजुअल फिल्टर प्रदान करता है। आपकी वीडियो में आपके वोकल आउटपुट को बदलने के लिए इसमें प्रीलोडेड टूल्स शामिल किए गए हैं, जैसे Clean, AutoTune, Imaginary Friends और AM Radio आदि। BARS app आपको अपने रैप वीडियो को एक्सपोर्ट करने और रिफाइनिंग करने के बाद उन्हें अपने कैमरा रोल में सेव करके रखने की इज़ाजत देता है। आप अपने कॉन्टेंट को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा कर सकते हैं।

BARS app डाउनलोड के लिए Apple के US App Store पर उपलब्ध है और बहुत ही कम संख्या में iOS यूज़र्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें, पिछले साल मई महीने में फेसबुक की NPE टीम ने Collab नाम का ऐप पेश किया था, जो कि पब्लिक एक्सेस के लिए iOS के लिए दिसंबर में उपलब्ध हुआ। Collab ऐप को टिक-टॉक के रूप में डिज़ाइन किया गया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.