फेसबुक, मैसेंजर ऐप के कारण ज्यादा तेजी खत्म हो रही है आपके एंड्रॉयड फोन की बैटरी?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 फरवरी 2016 11:51 IST
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और उसके मैसेंजर ऐप के कारण एंड्रॉयड स्मार्टफोन 15 फीसदी धीमे पड़ जा रहे हैं। इसके अलावा ज्यादा बैटरी की भी खपत हो रही है। ऐसा दावा एक मीडिया रिपोर्ट में कई यूज़र के हवाले से किया गया है।

express.co.uk ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया कि बेहद ही लोक्रपिय ऐप उस वक्त विवाद का हिस्सा बन गए जब यूज़र रिपोर्ट से पता चला कि ये ऐप फोन को धीमा करने के साथ ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Advertisement

यह ब्लॉग फोरम रेडिट पर फेसबुक के प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय भी बना। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक यूज़र ने एक चार्ट भी साझा किया जिसमें इन ऐप द्वारा बैटरी के अत्याधिक इस्तेमाल का ज़िक्र था।

इसका पता एक टेस्ट के दौरान पता चला जब एक के बाद एक 15 लोकप्रिय ऐप खोले गए। फेसबुक ऐप स्मार्टफोन पर नहीं इंस्टॉल होने की परिस्थिति में बाकी ऐप ज्यादा तेजी अपलोड हो रहे थे।
Advertisement

एक रेडिट यूज़र ने लिखा, ''मेरे लिए स्थिति स्पष्ट है। मैं ब्राउज़र ऐप कैंप ज्वाइन करने वाला हूं। मैसेंजर का हाल तो फेसबुक से भी बुरा है। टेस्ट से पता चला है कि दोनों ही ऐप अलग-अलग से फोन को 5 फीसदी तक धीमा कर रहे हैं"
Advertisement

एक अन्य यूज़र ने लिखा, ''फेसबुक कई फ़ीचर के कारण बहुत वज़नदार हो गया है। लोग चाहते हैं कि डेस्कटॉप वाले फ़ीचर मोबाइल ऐप पर भी हों। अब जब एंड्रॉयड बैकग्राउंड में इस ऐप को चलने देता है तो असर दिखेगा ही।"

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल कुछ आईफोन यूज़र ने भी इस तरह की ही शिकायत की थी। इन यूज़र का दावा था कि ऐप फोन की 40 फीसदी बैटरी की खपत कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.