Elon Musk का X Money जल्द होगा लाइव, जानें इसके बारे में सब कुछ

X Money एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करेगा। यूजर्स इसमें अपने बैंक अकाउंट्स को लिंक कर सकेंगे। कुछ महीनों पहले मस्क ने इसके लिए Visa के साथ पार्टनरशिप की थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2025 19:55 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने कन्फर्म किया X Money का 'लिमिटेड एक्सेस' बीटा जल्द शुरू होगा
  • यह डिजिटल वॉलेट सर्विस X App के अंदर ही पैसे भेजने और रिसीव करने देगी
  • शुरुआती फेज में Visa पार्टनरशिप और 41 अमेरिकी राज्यों में लाइसेंस मिले

X Money: एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करेगा यह प्लेटफॉर्म

Photo Credit: Reuters

X (पहले Twitter) अब सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं रह जाएगा। Elon Musk ने कन्फर्म किया है कि उनकी X Money पेमेंट सर्विस जल्द ही 'बहुत लिमिटेड एक्सेस बीटा' में शुरू होने जा रही है। यह जानकारी खुद Musk ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि जब बात लोगों की बचत की हो, तो बेहद सावधानी जरूरी है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, X Money एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करेगा। यूजर्स इसमें अपने बैंक अकाउंट्स को लिंक कर सकेंगे और वीजा (Visa) के साथ पार्टनरशिप के चलते, डेबिट कार्ड से फंड जोड़कर सीधे दूसरे यूजर्स को ट्रांसफर भी कर सकेंगे।

@teslaownerssv के एक ट्वीट के जवाब में Elon Musk ने इसके जल्द रिलीज का इशारा दिया। X Money दरअसल Elon Musk के उस विजन का हिस्सा है जिसमें वह X को एक "Everything App" यानी ऑल-इन-वन ऐप बनाना चाहते हैं। इस सर्विस के जरिए यूजर X ऐप के अंदर ही पेमेंट भेजने, रिसीव करने और फंड्स मैनेज करने जैसे काम कर सकेंगे, वो भी किसी अलग ऐप या थर्ड पार्टी के बिना।
Advertisement
 

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, X Money एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करेगा। यूजर्स इसमें अपने बैंक अकाउंट्स को लिंक कर सकेंगे। कुछ महीनों पहले मस्क ने इसके लिए Visa के साथ पार्टनरशिप की थी। इससे यह साफ होता है कि यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर डेबिट कार्ड से फंड जोड़कर सीधे दूसरे यूजर्स को ट्रांसफर भी कर सकेंगे। Musk की कंपनी X ने अमेरिका के 41 राज्यों में मनी ट्रांसमिशन लाइसेंस भी ले लिए हैं, जिससे यह तय माना जा रहा है कि सर्विस पहले अमेरिका में और फिर इंटरनैशनल लेवल पर लॉन्च होगी।

Elon Musk पहले ही संकेत दे चुके हैं कि X Money भविष्य में सिर्फ बेसिक पेमेंट्स तक सीमित नहीं रहेगा। आगे चलकर इसमें हाई-यील्ड सेविंग्स अकाउंट, लोन और डेबिट कार्ड्स जैसे फाइनेंशियल टूल्स को भी जोड़ा जा सकता है। इसका मकसद Venmo, PayPal और Apple Pay जैसे प्लेयर्स को सीधी टक्कर देना है।
Advertisement

हालांकि, Musk ने ये भी साफ किया है कि शुरुआती स्टेज में X Money को बहुत सीमित यूजर्स के लिए टेस्ट किया जाएगा, ताकि सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन को लेकर कोई भी रिस्क न रहे। यूजर एक्सपीरियंस, फ्रॉड डिटेक्शन और बैकएंड प्रोसेसिंग को बारीकी से ऑब्जर्व किया जाएगा, फिर धीरे-धीरे इसका स्केल बढ़ाया जाएगा।
Advertisement

इस सर्विस का फोकस पूरी तरह फ्रिक्शनलेस ट्रांजेक्शन और ऐप-इंटिग्रेटेड पेमेंट्स पर है। X प्लेटफॉर्म पर आप किसी पोस्ट पर रिएक्ट करने, DMs भेजने और लाइव इवेंट्स देखने के साथ-साथ अब पैसे भी भेज पाएंगे, यही Musk का "सुपर ऐप" का विजन है।

अभी तक X Money की कोई आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन कंपनी की तैयारी और Musk के बयान को देखते हुए, इसका रोलआउट इसी साल के सेकंड हाफ में शुरू हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, X Money
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.