Elon Musk का यू टर्न, पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स से हटेगी रोक

पत्रकारों को ट्विटर पर ब्लॉक करने को लेकर लेकर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन ने भी आपत्ति जताई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2022 15:22 IST
ख़ास बातें
  • EU ने कहा था कि आगामी मीडिया कानून में ट्विटर पर पाबंदियां लग सकती हैं
  • ऐसे पत्रकारों पर रोक लगाई थी जो मस्क से जुड़ी रिपोर्ट्स देते थे
  • इनमें इनमें Washington Post, the New York Times के पत्रकार शामिल थे

EU ने Twitter पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी थी

बिलिनेयर Elon Musk ने कुछ पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स पर रोक लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। मस्क ने इन पत्रकारों पर उनके परिवार की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया था। पत्रकारों को ट्विटर पर ब्लॉक करने को लेकर लेकर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन (EU) ने भी आपत्ति जताई थी। 

मस्क ने एक ट्वीट में कहा, "जिन एकाउंट्स से मेरी लोकेशन की जानकारी दी है उन पर रोक हटा दी जाएगी।" पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स को निलंबित करने के बाद मस्क की कड़ी आलोचना हो रही थी। उन्होंने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था, "प्रेस की ओर से फ्रीडम ऑफ स्पीच को लेकर नई पसंद को देखना प्रेरणादायक है।" ट्विटर ने इस सप्ताह अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए कहा था कि मानवीय कोशिशों या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान किसी व्यक्ति की लोकेशन को शेयर के अलावा ऐसा करने वाले करने वाले एकाउंट्स या ट्वीट्स को हटाया जाएगा। 
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव Antonio Guterres ने ट्विटर से पत्रकारों को निलंबित करने पर चिंता जताई थी और इसे एक खतरनाक उदाहरण बताया था। EU ने Twitter पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी थी। EU ने कहा था कि आगामी मीडिया कानून में ट्विटर पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। EU की कमिश्नर Vera Jourova ने ट्वीट कर कहा था, "पत्रकारों को एकतरफा तरीके से ट्विटर पर निलंबित किया जाना चिंताजनक है। EU के डिजिटल सर्विसेज एक्ट में मीडिया की स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों का सम्मान करने की आवश्यकता है। इसे हमारे मीडिया फ्रीडम एक्ट में दोहराया गया है। एलन मस्क को इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसका उल्लंघन करने पर जल्द पाबंदियां लग सकती हैं।" 

ट्विटर ने ऐसे बहुत से पत्रकारों के एकाउंट पर रोक लगाई थी जो मस्क से जुड़ी रिपोर्टेस देते थे। इनमें Washington Post, the New York Times, Mashable, CNN और Substack के पत्रकार शामिल हैं। इन पत्रकारों के ट्वीट भी हटा दिए गए हैं। Musk ने इस सप्ताह इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के लगभग 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इससे मिलने वाली रकम कहां खर्च की जा रही है। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी में बताया गया है कि Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मस्क ने सोमवार से बुधवार तक शेयर्स की बिक्री की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.