X नहीं रहा Free! ट्वीट करने के 83 रुपये ‘मांग रहे’ एलन मस्‍क

यह फीस कंटेंट पोस्‍ट करने, रिप्‍लाई करने, लाइक्‍स और रिपोस्‍ट के लिए देनी होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 12:07 IST
ख़ास बातें
  • हर साल 1 डॉलर फीस वसूलने की तैयारी में एक्‍स
  • नए, अनवेरिफाइड यूजर्स को चुकानी होगी रकम
  • न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया में शुरू हुई टेस्टिंग

नए सब्‍सक्र‍िप्‍शन मॉडल को ‘नॉट ए बॉट’ (Not A Bot) नाम दिया गया है।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' (X) जिसे पूर्व में ट्विटर (twitter) के नाम से जाना जाता था, यूजर्स से सालाना फीस वसूलने की योजना बना रहा है। आपने सही पढ़ा! एलन मस्‍क की कंपनी अब फ्री नहीं रहेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्स ने कहा है कि वह एक नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत यूजर्स से हर साल 1 डॉलर फीस वसूलने जा रही है। यह फीस कंटेंट पोस्‍ट करने, रिप्‍लाई करने, लाइक्‍स और रिपोस्‍ट के लिए देनी होगी। नए सब्‍सक्र‍िप्‍शन मॉडल को ‘नॉट ए बॉट' (Not A Bot) नाम दिया गया है। 
 

अकाउंट बनाने पर देना होगा पैसा 

ट्विटर पर नया अकाउंट क्रिएट करने वालों को पैसे देने होंगे। जो यूजर्स पैसे नहीं देंगे, वह सिर्फ कंटेंट को पढ़ पाएंगे। एक्‍स का तर्क है कि ऐसा करके वह बॉट और स्‍पैमर्स से निपटना चाहती है। 
 

इन देशों में लिए जाने लगे पैसे  

एक्‍स के सपोर्ट हैंडल पर बताया गया है कि न्यूजीलैंड और फिलीपींस में ‘नॉट ए बॉट' की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इसमें कहा गया है कि नए, अनवेरिफाइड अकाउंट्स को ट्वीट करने अन्य पोस्ट के साथ इंटरैक्ट करने के लिए हर साल 1 डॉलर का शुल्‍क देना जरूरी होगा। हालांकि इस टेस्टिंग का मौजूदा यूजर्स पर कोई असर नहीं होगा। 
 

कंपनी ने कहा है कि इस प्रोग्राम का मकसद मुनाफा कमाना नहीं है। यह स्पैम और बॉट गतिविधियों को कम करने की कोशिश है। 1 डॉलर का मतलब है कि भारत में यूजर्स को एक्‍स इस्‍तेमाल करने के लिए हर साल करीब 83 रुपये चुकाने होंगे। (कीमतें देश और करेंसी के अनुसार अलग होती हैं)
Advertisement

कंपनी के पास पहले से ही ‘एक्‍स प्रीमियम' सब्‍सक्र‍िप्‍शन मॉडल है।  इसके लिए कंपनी हर महीने 900 रुपये तक वसूल रही है। वेब वर्जन के लिए चार्ज 650 रुपये प्रति माह है। सालाना सब्‍सक्र‍िप्‍शन के लिए एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को 9,400 रुपये तक हर साल चुकाने होते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.