Twitter को लेकर फ‍िर बोले Elon Musk- मेरी बोली सफल रही, तो बोर्ड को मिलेगी जीरो सैलरी

मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर से अधिक की है। उनके पास फ‍िलहाल ट्विटर में 9.1 फीसदी की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 13:47 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क एक के बाद एक ट्विटर पर हमला कर रहे हैं
  • हालांकि उन्‍होंने अपने ट्वीट के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है
  • ट्विटर ने भी उनके कमेंट पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है

बीते कुछ वक्‍त से एलन मस्‍क एक के बाद एक ट्विटर पर हमला कर रहे हैं।

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क और माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। मस्‍क ने बीते दिनों ट्विटर को खरीदने का प्रस्‍ताव देकर सनसनी फैला दी थी। अब उन्‍होंने ट्विटर के बोर्ड पर कटाक्ष किया है। बोर्ड की आलोचना करने वाले एक यूजर के पोस्ट के जवाब में मस्क ने ट्वीट किया कि अगर मेरी बोली कामयाब होती है, तो बोर्ड का वेतन 0 डॉलर होगा। यह प्रतिवर्ष 3 मिलियन डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) की बचत है। 

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते एलन मस्क ने ट्विटर में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 43 अरब डॉलर का ऑफर दिया था।  मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर से अधिक की है। उनके पास फ‍िलहाल ट्विटर में 9.1 फीसदी की हिस्सेदारी है। वह इसके दूसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं।
बीते कुछ वक्‍त से एलन मस्‍क एक के बाद एक ट्विटर पर हमला कर रहे हैं। बीते गुरुवार को एक पोल में उन्‍होंने अपने 80 मिलियन फॉलोअर्स से पूछा था कि ट्विटर को प्राइवेट तौर पर शेयरधारकों के लिए खरीदना चाहिए, ना कि बोर्ड के लिए। इसके जवाब में ज्‍यादातर लोगों ने हां में जवाब दिया था। 

ट्विटर की नीतियों की आलोचना करने वाले एलन मस्‍क ने अपने ट्वीट के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है। रॉयटर्स के मुताबिक, ट्विटर ने भी उनके कमेंट पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। 
Advertisement

हाल ही में उन्‍होंने ट्विटर से क्रिप्टो बॉट्स को भी हटाने की बात कही थी, Twitter पर स्कैम पोस्ट करते हैं। उन्‍होंने TED Talk में कहा था कि मैं जितने क्रिप्टो स्कैम देखता हूं अगर उनमें से प्रत्येक के लिए मैं एक Dogecoin रखता तो मेरे पास लगभग 100 अरब Dogecoin हो जाते। मेरे लिए एक बड़ी प्रायरिटी ट्विटर पर स्पैम और स्कैम बॉट्स को हटाना होगी। 

इस बीच, ट्विटर के शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 46.85 डॉलर (लगभग 3,580 रुपये) पर हैं, जो अभी भी मस्क के 54.20 डॉलर (लगभग 4,140 रुपये) प्रति शेयर के प्रस्ताव से काफी नीचे हैं। एलन मस्क ने इसी महीने 4 अप्रैल को ट्विटर में अपनी हिस्सेदारी का खुलासा किया था। इसके बाद से कंपनी के शेयर लगभग 15 प्रतिशत बढ़ गए हैं। इनमें और बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.