Elon Musk का खेल: Twitter पर अब लोग YouTube से ज्यादा कमाएंगे पैसा!

Elon Musk ने Twitter यूजर्स को अपने कंटेंट के जरिए अच्छा पैसा बनाने की योजना बनाई है, जो काफी हद तक YouTube के मोनेटाइजेशन मॉडल की तरह होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Twitter में भी यूजर्स को लंबे पोस्ट और वीडियो अपलोड करने का फीचर मिलेगा
  • YouTube की तुलना में क्रिएटर्स से कम कमीशन लिया जाएगा
  • यूजर्स अपने लॉन्ग वीडियो कंटेंट को Twitter पर मॉनेटाइज करने के लिए तैयार

Twitter ने अधिग्रहण के बाद सबसे पहले CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला था

Elon Musk ने Twitter पर कब्जा करने के साथ ही प्लेटफॉर्म पर बड़े-बड़े बदलाव करने का मन बना लिया है। जहां एक ओर मस्क कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, अब उनका प्लान प्लेटफॉर्म पर बड़े कंटेंट क्रिएटर्स को लाने का प्रतीत होता है। इस स्टेप से वे लॉन्ग वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर YouTube की मोनोपोली को खत्म कर सकते हैं। इस बात का इशारा सोशल मीडिया पर उठ रहे कई प्रश्नों को लेकर उनके द्वारा दिए जबावों से मिल रहा है।

Elon Musk ने Twitter यूजर्स को अपने कंटेंट के जरिए अच्छा पैसा बनाने की योजना बनाई है, जो काफी हद तक YouTube के मोनेटाइजेशन मॉडल की तरह होगा और यदि मस्क के इशारों को समझा जाए, तो यूट्यूब से बेहतर मॉडल होगा। अरबपति बिजनेसमैन का कहना है कि Twitter में भी यूजर्स को लंबे पोस्ट और वीडियो अपलोड करने की क्षमता प्रदान की जाएगी। प्लेटफॉर्म पर मोनेटाइजेशन मॉडल शुरू किया जाएगा, जिसमें YouTube की तुलना में क्रिएटर्स से कम कमीशन लिया जाएगा। 

ट्विटर के नए मालिक ने इस हफ्ते के अंत में ट्वीट्स के जरिए इस नई सर्विस पर संकेत दिए। पहला इशारा तब दिया गया, जब क्विन नेल्सन (Quinn Nelson) ने ट्वीट किया कि YouTube "निर्माताओं को विज्ञापन राजस्व का 55% देता है," मस्क ने उत्तर दिया, "हम इसे हरा सकते हैं।"
 

इससे पहले भी, एक कंटेंट क्रिएटर ने कहा था कि यदि उसे सही इंसेंटिव दिया जाता है, तो वह अपने फुल-लेंथ वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करने पर विचार करेगा।
Advertisement

ब्लू टिक वाले Everyday Astronaut (@Erdayastronaut) हैंडल चलाने वाले इस यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "अगर ट्विटर मेरे द्वारा बनाए गए फुल लेंथ फीचर वीडियो को संभाल सकता है और YouTube की तरह एक समान मुद्रीकरण प्रणाली [मोनेटाइजेशन मॉडल] की पेशकश कर सकता है, तो मैं निश्चित रूप से अपने फुल वीडियो यहां भी अपलोड करने पर विचार करूंगा।" यूजर की प्रोफाइल से पता चलता है कि यह एक "पेशेवर रॉकेट ओरिएंटेशन स्पेशलिस्ट, फ्लेमी स्टफ के एक्सप्लेनर और रॉकेट चेजर हैं।"
Advertisement
 

इसके जवाब में मस्क ने लिखा, (अनुवादित) "हम नए ब्लू [वेरिफाइड अकाउंट] के लिए अब 1080 रिजॉल्यूशन पर 42 मिनट के टुकड़े कर सकते हैं, ताकि आप एक लंबा वीडियो तोड़ सकें। 42 मिनट की सीमा अगले महीने तय हो जानी चाहिए।"

वहीं, एक अन्य यूजर ने शिकायत की और लिखा, (अनुवादित) “मेरे पास सैकड़ों वीडियो हैं…. लेकिन मुझे उन्हें फिर से एन्कोड करना होगा क्योंकि ट्विटर फॉर्मेट को लेकर सीमित है।" तो इसके जवाब में मस्क ने लिखा, (अनुवादित) "फिक्स करने के लिए इसे नोट कर लिया गया है।"
Advertisement
 

उन्होंने यह भी कहा कि ट्विटर जल्द ही "ट्वीट के लिए लॉन्ग-फॉर्म टेक्स्ट जोड़ने" की क्षमता को जोड़ने जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्विटर पर एक बेहतर सर्च फंक्शन जोड़ने का भी वादा किया है, जिसके लिए शनिवार को एक ट्वीट में लिखा, (अनुवादित) "ट्विटर के अंदर सर्च मुझे '98 [की सदी] में इन्फोसीक की याद दिलाती है! इसे भी बहुत बेहतर बनाया जाएगा।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elon Musk, Twitter, Twitter Monetization
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.