TikTok वीडियो डाउनलोड करने के आसान तरीके

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान TikTok सबसे वायरल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां पर लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 16:49 IST
ख़ास बातें
  • मुफ्त में TikTok वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं आप
  • बिना वाटरमार्क TikTok वीडियो डाउनलोड करना भी है बहुत आसान
  • www.musicallydown.com से करें वीडियो डाउनलोड

TikTok पर लोग अपना 60 सेकेंड का वीडियो करते हैं साझा

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान TikTok सबसे वायरल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां पर लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। टिक-टॉक पर लोग अपना 60 सेकेंड का वीडियो बनाकर ऐप पर साझा करते हैं, वहीं जो लोग वीडियो नहीं बनाते वह इसके मजेदार कॉन्टेंट को देखकर ही अपना टाइमपास कर लेते हैं। आपको बता दें, टिक-टॉक एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही जगह सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ऐप है। टिकटॉक को लेकर सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है कि 'बिना वाटरमार्क के TikTok वीडियो कैसे डाउनलोड किया जाता है?' टिकटॉक पर आप वीडियो तो डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशान करने वाला होता है टिकटॉक का वाटरमार्क जो कि हर वीडियो में दिखता है।

TikTok वीडियो को डाउनलोड करने के कई कारण हो सकते हैं, कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं तो कई वीडियो काफी क्रिएटिव होते हैं, जिन्हें आप बार-बार देखना और अपने परिवारवालों को दिखाना चाहते हैं। लेकिन, एक बार वीडियो देखकर आगे निकल जाने के बाद उसे दोबारा ढूंढकर देखना बहुत ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि टिक टॉक ऐप का सर्च फीचर इतना अच्छा काम नहीं करता। कई बार कुछ लोगों का इंटरनेट कनेक्शन इतना अच्छा नहीं होता कि वह उस वीडियो को देख सकें। तो ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है, उस वीडियो को डाउनलोड करके अपने स्मार्टफोन में स्टोर कर लेना।
Advertisement


टिक-टॉक वीडियो कैसे डाउनलोड करना है, यह तरीका बताने से पहले हम एक चीज़ साफ कर दें। आप टिकटॉक पर केवल उन्हीं लोगों के वीडियो सेव कर सकते हैं, जिनका अकाउंट पब्लिक होता है और उनके अकाउंट में डाउनलोड फीचर इनेबल होना चाहिए ताकि कोई दूसरा उनका वीडियो सेव कर सके।
Advertisement
 

ऐसे करें TikTok वीडियो डाउनलोड

आईफोन और एंड्रॉयड किसी भी फोन में इस तरह कर सकते हैं, टिकटॉक वीडियो डाउनलोड-

1. सबसे पहले अपने फोन में TikTok ऐप ओपन करें और उस वीडियो को चुने जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
Advertisement

2. अब share आइकन पर क्लिक करें और फिर सेव वीडियो पर।

3. इससे आपके फोन में अपने-आप वह वीडियो सेव हो जाएगा।
Advertisement

इस तरह से वीडियो डाउनलोड करने पर आपको टिकटॉक का बड़ा-बड़ा वाटरमार्क दिखेगा।
Advertisement
 

ऐसे करें बिना वॉटरमार्क के TikTok वीडियो डाउनलोड

वीडियो पर टिकटॉक का वाटरमार्क इसलिए भी देखने में अच्छा नहीं लगता, क्योंकि वह स्क्रीन स्पेस को खाता है। आप जब केवल वीडियो देखना चाहते हैं, तब बीच-बीच में यह वाटरमार्क वीडियो के स्क्रीन स्पेस को घेर लेता है जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। बिना वाटरमार्क के टिक-टॉक वीडियो डाउनलोड करने का भी तरीका है, लेकिन इस तरीके से वीडियो डाउनलोड करते वक्त यह ध्यान रखें कि आप जहां भी यह वीडियो शेयर कर रहे हैं वहां वीडियो को बनाने वाले शख्स को क्रेडिट जरूर दें। कई वेबसाइट्स हैं, जो आपको बिना वाटरमार्क के टिकटॉक वीडियो डाउनलोड करने में मदद करती हैं। हमने नीचे सबसे विश्वसनीय तरीकों को लिस्ट किया है। इसके अलावा हम आपको यह भी सुझाव देंगे कि बिना वाटरमार्क के टिक-टॉक वीडियो डाउनलोड करने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप का भी इस्तेमाल न करें, ये ऐप आपके फोन की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 

इन तरीकों से करें बिना वाटरमार्क TikTok वीडियो डाउनलोड

1.  सबसे पहले अपने फोन में TikTok ऐप ओपन करें और उस वीडियो को चुने जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

2. अब share आइकन पर क्लिक करें और लिंक को कॉपी करें। अगर आप कम्प्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जिस वीडियो को डाउनलोड करना है उसको ओपन करें और वहां से एड्रेस बार में जाकर लिंक कॉपी कर लें।

3. अब www.musicallydown.com पर जाएं और उस लिंक को 'सर्च बार' में पेस्ट कर दें। अब यहां 'डाउनलोड' पर क्लिक कर दें। अगर आप “Video with Watermark” पर क्लिक करेंगे, तो आपका वीडियो वाटरमार्क के साथ ही डाउनलोड हो जाएगा।

4. अगली स्क्रीन में जाकर डाउनलोड Mp4 Now पर क्लिक करें और एक बार फिर अगली स्क्रीन पर 'डाउनलोड' पर क्लिक कर दें।

5. इसके अलावा, आप in.downloadtiktokvideos.com पर भी जा सकते हैं। यहां भी आपको अपने फोन या फिर कम्प्यूटर स्क्रीन के सर्च बार में जाकर लिंक पेस्ट करना होगा और फिर हरे रंग के डाउनलोड बटन पर क्लिक कर दें।

6. अगली स्क्रीन पर आपको Download mp4 क्लिक करना है और 15 सेकेंड इंतज़ार करके डाउनलोड फाइल पर टैप करना है। इससे आपका टिक-टॉक वीडियो लोकल स्टोरेज में सेव हो जाएगा।

7. अगर ऊपर की दो वेबसाइट काम नहीं करती, तो आप www.ttdownloader.com पर भी जा सकते हैं, यहां भी आपको इसी तरह लिंक पेस्ट करना है और फिर वीडियो बटन पर टैप करना है।

8. नीचे के विकल्प में आपको No watermark चुनना है। इसके बाद डाउनलोड वीडियो पर क्लिक करें और आपका वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Social, Apps, How to, videos, Android, iOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.