COVID-19: दिल्ली सरकार के इस ऐप के जरिए पता लगाए अस्पतालों में खाली बेड्स की संख्या

अच्छी बात यह भी है कि Delhi Corona ऐप से जानकारी प्राप्त करने के लिए यूज़र को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2021 17:25 IST
ख़ास बातें
  • COVID-19 का संक्रमण जबरदस्त तेज़ी से बढ़ रहा है
  • राजधानी दिल्ली में अस्पतालों में मरीज़ों की भीड़ है
  • Delhi Corona ऐप के जरिए ले सकते हैं उपलब्ध बेड्स और ICU बेड्स की जानकारी

Delhi Corona App Google Play और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है

राजधानी दिल्ली समेत भारत के सभी राज्यों में कोराना (Corona) का कहर जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में Covid-19 के मामलों में भयंकर तेज़ी आई है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार, 15 अप्रैल को 24 घंटों में 16,699 नए कोविड-19 केस (Latest Covid-19 Cases) और 112 संबंधित मौतें दर्ज की गई, जिसके साथ दिल्ली में कोरोनावायरस के कुल मामले 7 लाख 80 हज़ार के पार पहुंच गए थे। हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे इन मामलों के चलते अस्पतालों में बेड की कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि जिन कोविड-19 से संक्रमित लोगों की हालत नाज़ुक नहीं है, उन्हें डॉक्टर घरों में क्वारंटाइन होने का अनुरोध कर रहे हैं। गंभीर हालातों के चलते कई नए नियमों को लागू किया जा रहा है। इस बीच यदि आप भी दिल्ली में रहते हैं और राजधानी में अस्पतालों में उपलब्ध बेड (Covid-19 Bed Availability) की उपलब्धता की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं।

पिछले साल दिल्ली सरकार ने Delhi Corona नाम का एक ऐप लॉन्च किया था, जो Android (Google Play) और iOS (App Store) दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस साल भी आप इसे अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता की जांच के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप को COVID-19 से संबंधित सुविधाओं की खोज आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ऐप का इस्तेमाल राजधानी शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों दोनों द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और उनमें उपलब्ध खाली बेड्स की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। यह कुल बेड के साथ-साथ अस्पताल में इस्तेमाल हो रहे और खाली पड़े बेड के साथ-साथ वेंटिलेटर की संख्या की जानकारी भी देता है। Delhi Corona ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।

अच्छी बात यह भी है कि Delhi Corona ऐप से जानकारी प्राप्त करने के लिए यूज़र को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है।
 

Delhi Corona ऐप के जरिए कैसे प्राप्त करें खाली बेड्स की जानकारी

आपको ऐप खोलते ही होम पेज पर 'COVID-19 Beds' का एक सेक्शन दिखाई (ऊपर मुख्य इमेज में देखें) देगा। यहां आपको अस्पतालों में उपलब्ध कुल बेड, अधिकृत बेड और उपलब्ध बेड की कुल संख्या दिखाई देगी। आप इस सेक्शन पर कहीं भी टैप कर अस्पतालों के हिसाब से उपलब्ध बेड्स की जानकारी भी ले सकते हैं। टैप करते ही आपके सामने सभी अस्पताल खुल जाएंगे और हर अस्पताल के टैब में कॉन्टेक्ट और लोकेशन का लिंक भी शामिल होगा।
Advertisement

COVID-19 Beds सेक्शन के ठीक नीचे COVID-19 ICU Beds का सेक्शन भी मौजूद है। इस सेक्शन में आपको अस्पतालों में उपलब्ध कुल ICU बेड्स, अधिकृत ICU बेड्स और उपलब्ध ICU बेड्स की जानकारी मिलेगी। इस सेक्शन पर टैप करने से लिस्ट अस्पतालों के हिसाब से खुल जाएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Delhi governement, delhi corona app, Delhi corona Update
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.