कोरोनावायरस अपडेट: WhatsApp पर मिलेगी कोरोनावायरस से संबंधित सारी जानकारी, सरकार ने लॉन्च की हैल्पडेस्क सर्विस

Coronavirus (Covid-19) को लेकर जनता के बीच बढ़ रही घबराहट को कम करने के लिए भारत की केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आधिकारिक चैटबॉट लॉन्च किया है, जो यूज़र्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के जरिए इस बिमारी से संबंधित सभी जानकारी मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2020 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Coronavirus (Covid-19) से अब तक दुनियाभर में 11,397 से अधिक मौत
  • सरकार ने लॉन्च की कोरोनावायरस व्हाट्सऐप हैल्पडेस्क सर्विस
  • इस सर्विस में यूज़र्स को मैसेज के जरिए मिलेगी कोविड-19 से संबंधित जानकारी

Coronavirus (COVID-19) से अब तक ग्लोबल स्तर पर 11,397 से ज्यादा मौतें हो चुकी है

WhatsApp पर कोरोनावायरस से संबंधित जानकारी के लिए MyGov Corona हैल्पडेस्क लॉन्च हुआ है। इस समय केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कोरोनावायरस के प्रकोप से जूझ रही है। चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुई इस बिमारी से अभी कर दुनिया भर में हज़ारों लोगों की मृत्यु हो चुकी है और लाखों लोग इसके संक्रमण से ग्रस्त हैं। शुरुआत में चीन में कोरोनावायरस (कोविड-19) के सबसे ज्यादा मामले थे और अब पिछले कुछ दिनों में अचानक अब इटली में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या भी सबसे अधिक हो गई है। भारत भी इस वायरस से बचा नहीं है। देश में कोरोनावायरस के हर दिन कई मामले सामने आ रहे हैं। अब सरकार और व्हाट्सऐप ने मिलकल एक नई सुविधा लॉन्च की है, जो लोगों को Covid-19 से संबंधित सभी जानकारी मुहैया कराएगी।

Coronavirus (Covid-19) को लेकर जनता के बीच बढ़ रही घबराहट को कम करने के लिए भारत की केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आधिकारिक चैटबॉट लॉन्च किया है, जो यूज़र्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के जरिए इस बिमारी से संबंधित सभी जानकारी मुहैया कराएगा।
Advertisement
 

सरकार द्वारा लॉन्च किए इस WhatsApp चैटबॉट का नाम 'MyGov Corona Helpdesk' है और यह भारत के सभी व्हाट्सऐप यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। इससे यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप ऐप के जरिए कोरोनोवायरस से संबंधित सभी जानकारी ले सकते हैं। वायरस के फैलने के साथ दुनिया भर में गलत खबरें भी आग की तरह फैल रही है। आए दिन यूज़र्स को व्हाट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गलत खबरें देखने को मिलती है। इससे लोगों के बीच भ्रम और ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार का यह कदम निष्चित तौर पर लोगों की मदद करेगा।

इस सुविधा के जरिए जानकारी प्राप्त करने के लिए यूज़र्स को अपने व्हाट्सऐप पर 9013151515 फोन नंबर सेव करना होगा और व्हाट्सऐप के जरिए MyGov Corona Helpdesk के इस नंबर पर मैसेज भेजना होगा। ऐसा करने से यूज़र को कोरोनावायरस से संबंधित सही जानकारी और न्यूज़ मिलेगी।
Advertisement

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने सर्च इंजन बिंग पर एक कोरोनावायरस लाइव ट्रैकर सुविधा लॉन्च की है, जिसके जरिए यूज़र्स दुनियाभर के कोरोनावायरस मामलों की जानकारी ले सकते हैं। इसमें हर देश के हिसाब से वहां के कोरोनावायरस के मामले और उनसे संबंधित जानकारी दी जा रही है। हालांकि यह पूरी तरह से सटीक नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इससे यूज़र्स को इस भंयंकर प्रकोप के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। 
Advertisement

लाइव ट्रैकर के मुताबिक, यह खबर लिखने तक दुनियाभर में कोरोनावायरस से लगभग 11,397 मौत हो चुकी है। इनमें सबसे आगे इटली है, जहां इस वायरस से लगभग 4,032 मौतें हो चुकी है। दूसरे नंबर में चीन है, जहां कोरोनावायरस से 3,255 मौतें हो चुकी है। भारत में इस वायरस के अबतक 258 मामलें सामने आ चुके हैं, जिसमें से 5 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, 23 लोग इस रिकवर यानी ठीक हो चुके हैं और फिलहाल 230 लोग इससे अभी भी ग्रस्त हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.