CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी

दिल्ली पुलिस की जांच के बाद Bluetooth Messaging Apps चर्चा में हैं। ये ऐप्स मोबाइल डेटा, Wi-Fi या सेल्युलर नेटवर्क के बिना भी मैसेज भेजने में सक्षम होते हैं। जानिए Bluetooth Mesh Network क्या है और यह तकनीक कैसे काम करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 21:05 IST
ख़ास बातें
  • CJP Protest के बाद Bluetooth Messaging Apps चर्चा में आ गए हैं
  • ये ऐप्स बिना इंटरनेट, Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क के भी मैसेज भेज सकते हैं
  • दिल्ली पुलिस ऐसे ऐप्स के संभावित इस्तेमाल की जांच कर रही है

Photo Credit: Pixabay

दिल्ली में हाल ही में हुए CJP (कॉक्रोच जन्ता पार्टी) के 'Sansad Chalo' विरोध प्रदर्शनों के बाद एक ऐसी तकनीक चर्चा में आ गई है, जिसके जरिए बिना मोबाइल इंटरनेट, Wi-Fi या मोबाइल नेटवर्क के भी स्मार्टफोन से मैसेज भेजे जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कुछ प्रदर्शनकारियों ने आपस में संपर्क बनाए रखने के लिए Bluetooth आधारित मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी खास ऐप के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि ऐसे भी ऐप्स मौजूद हैं, जो Bluetooth Low Energy (BLE) तकनीक की मदद से आसपास मौजूद स्मार्टफोन्स के बीच सीधे मैसेज पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि इंटरनेट बंद होने या मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने की स्थिति में भी इनका इस्तेमाल संभव हो सकता है।

आखिर कैसे काम करती है यह तकनीक?

इन ऐप्स में भेजा गया मैसेज किसी मोबाइल टावर, Wi-Fi राउटर या क्लाउड सर्वर से होकर नहीं गुजरता। इसके बजाय फोन अपने आसपास मौजूद उसी ऐप का इस्तेमाल कर रहे दूसरे डिवाइस तक Bluetooth के जरिए मैसेज भेजता है। फिर वह डिवाइस उसी मैसेज को आगे दूसरे फोन तक पहुंचाता है। इस तरह कई फोन मिलकर Mesh Network बनाते हैं, जिसमें हर स्मार्टफोन एक रिले (Relay) की तरह काम करता है और मैसेज एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकता है।

अगर किसी इलाके में ऐसे ऐप इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हो, तो मैसेज अधिक दूरी तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह तकनीक लंबी दूरी के बजाय स्थानीय स्तर पर बेहतर काम करती है और इसकी सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आसपास कितने लोग उसी नेटवर्क का हिस्सा हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक (via TOI) पुलिस का कहना है कि आंदोलन में इसी प्रकार की तकनीक के इस्तेमाल होने की आंशका के चलते जांच की जा रही है।

Advertisement

कौन-कौन से ऐप्स हैं उपलब्ध?

हाल के महीनों में सबसे ज्यादा चर्चा Bitchat की हुई है, जिसे Twitter (अब X) के सह-संस्थापक Jack Dorsey ने पेश किया था। यह ऐप Bluetooth Mesh Network पर काम करता है और मैसेज भेजने के लिए फोन नंबर, अकाउंट या इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

इसके अलावा Bridgefy और Briar जैसे ऐप्स भी ऑफलाइन या सीमित नेटवर्क वाली परिस्थितियों में कम्युनिकेशन के लिए जाने जाते हैं। अलग-अलग ऐप्स के काम करने का तरीका और फीचर्स में अंतर हो सकता है, लेकिन इनका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट के बिना या सीमित कनेक्टिविटी में मैसेजिंग को संभव बनाना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.