सावधान! पॉपुलर AI टूल 'ChatGPT' का अनऑफिशियल वर्जन ऐप स्टोर पर मौजूद

क अनऑफिशियल ऐप Apple के App Store पर उपलब्ध है, जो OpenAI के ChatGPT का ऐप वर्जन होने का दावा करता है।

विज्ञापन
Written by Anees Hussain, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 17:04 IST
ख़ास बातें
  • ऐप का नाम "ChatGPT Chat GPT AI with GPT-3" है
  • ऐप प्रति सप्ताह $7.99 (लगभग 650 रुपये) का सब्सक्रिप्शन ले रहा है
  • वार्षिक सदस्यता के लिए $49.99 (लगभग 4,100 रुपये) लिए जा रहे हैं

ChatGPT वर्तमान में केवल वेब पर उपलब्ध है।

Apple के ऐप स्टोर (App Store) पर कथित तौर पर एक अनऑफिशियल ChatGPT ऐप ट्रेंड कर रहा है। ChatGPT एक फ्री-फॉर-ऑल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल है, जो वेब पर दुनिया भर के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, वेब-आधारित AI चैटबॉट का एक अनौपचारिक ऐप वर्जन ऐप्पल ऐप स्टोर पर ट्रेंड कर रहा है। ऐप, जिसका नाम "ChatGPT Chat GPT AI with GPT-3" है, Apple यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फीस भी ले रहा है, जबकि OpenAI के लोकप्रिय चैटबॉट सॉफ्टवेयर की तरह काम करने का दावा करता है, जो यूजर्स के संकेतों के आधार पर मानव-जैसी बातचीत की नकल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अनऑफिशियल ऐप Apple के App Store पर उपलब्ध है, जो OpenAI के ChatGPT का ऐप वर्जन होने का दावा करता है, जो कि वेब पर उपलब्ध एक फ्री-फॉर-ऑल टेक्स्ट-आधारित AI टूल है। OpenAI द्वारा विकसित मूल मॉडल GPT-3 पर आधारित है और वर्तमान में इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अगले सबसे बड़े इनोवेशन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रेंडिंग ऐप का नाम 'ChatGPT Chat GPT AI with GPT-3' है, और इसका ChatGPT के डेवलपर्स के साथ कोई संबंध नहीं है। ऐप स्टोर पर इस ऐप को कई बार डाउनलोड किया जा चुका है और यह ट्रेडिंग ऐप्स में भी शामिल हो चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ChatGPT ऐप यूजर्स से साप्ताहिक सब्सक्रिप्शन के लिए $7.99 (लगभग 650 रुपये), या वार्षिक सदस्यता के लिए $49.99 (लगभग 4,100 रुपये) लए जा रहे हैं, जबकि असली OpenAI की ChatGPT AI तकनीक इस्तेमाल के लिए बिल्कुल फ्री है।

ChatGPT वर्तमान में केवल वेब पर उपलब्ध है। हालांकि, जिस तकनीक पर चैटबॉट आधारित है, वह OpenAI द्वारा विकसित GPT-3 है, जिसमें चैटबॉट्स, भाषा अनुवाद, और बहुत से अन्य अनुप्रयोगों की एक बड़ी रेंज से जुड़े ऐप्स ऐप और सर्विस देखी गई हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ChatGPT, chatgpt ai, chatgpt viral, Fake ChatGPT, Fake ChatGPT App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.