ऐप्पल ने हैदराबाद में मैप्स के लिए खोला डेवलपमेंट सेंटर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2016 12:57 IST
ऐप्पल ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी हैदराबद में ऐप्पल प्रोडक्ट्स के लिए मैप्स के डेवलेपमेंट को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफिस खोलेगी। इससे पहले बुधवार को ऐप्पल ने बेंगलूरु में आईओएस ऐप डिजाइन व डेवलेपमेंट एक्सीलेरेटर की स्थापना का ऐलान किया था।

एक बयान में ऐप्पल ने कहा कि, हैदराबाद ऑफिस से कंपनी को अपने मैप्स डेवलेपमेंट करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इससे 4000 नई नौकरियां भी सृजित होंगी। कंपनी ने बताया कि नया ऑफिस वेवरॉक कैंपस में स्थित होगा और मैप्स टीम के लिए यह एक विश्व-स्तरीय, एलईईडी-सर्टिफाइड घर होगा।
Advertisement

ऐप्पल सीईओ टिम कुक ने इस पहले के बारे में बात करते हुए कहा, ''ऐप्पल दुनियाभर में सबसे अच्छे प्रोडक्ट और सर्विस देना चाहती है। हम मैप्स डेवलेपमेंट के लिए हैदराबाद में खोले जाने वाले इस नए ऑफिस को लेकर खासे उत्सुक हैं। स्थानीय जगह पर यहां बहुत टैलेंट है जो अतुलनीय है और हम आने वाले समय में और ज्यादा बेहतर सर्विस देने के इरादे से ज्यादा से ज्यादा यूनिवर्सिटी औप पार्टनर के साथ अपने रिश्ते आगे बढ़ाएंगे। ''
 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा, ''हमें इस बात से खुशी है कि ऐप्पल ने अपने मैप्स डेवलेपमेंट सेंटर के लिए हैदराबाद को चुना। इससे यहां हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी। ''
Advertisement

ऐप्पल मैप्स की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी लेकिन धारे-धीरे यह आईओएस और ओएलस एक्स यूजर केलिए एक अनिवार्य सर्विस बन गई। कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ सालों में मैप्स में कई नए फीचर जोड़े गए हैं। इनमें 3डी व्यूज भी शामिल है।
Advertisement

ऐप्पल के इस डेवलेपमेंट सेंटर में कंपनी ने पहले ही 10 करोड़ डालर का निवेश किया है।

कुक ऐसे समय में भारत यात्रा पर आए हैं जबकि आईफोन बनाने वाली ऐप्पल दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार भारत में मौजूद ‘बड़ी संभावनाओं’ का दोहन करना चाहती है।
Advertisement

सूत्रों ने कहा कि कुक भारत में विनिर्माण से जुड़े मुद्दों व भारतीय प्रौद्योगिकी बाजार की संभावनाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
Advertisement

अमेरिका की इस कंपनी ने फिर तैयार किए गए (रिफर्बिश्ड) फोनों के भारत में बेचने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.