Apple Design Awards 2025: इस बार चीन और अमेरिका के ऐप्स और गेम्स छाए टॉप लिस्ट में, भारत गायब

Apple की ओर से कहा गया कि सभी विनर्स को 36 फाइनलिस्ट में से चुना गया है। इन ऐप्स और गेम्स ने न सिर्फ टेक्निकल तौर पर कमाल किया है, बल्कि यूजर्स के लिए प्रैक्टिकल और इनोवेटिव सॉल्यूशन भी तैयार किए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2025 21:17 IST
ख़ास बातें
  • सभी विनर्स को 36 फाइनलिस्ट में से चुना गया है
  • इस बार भी छह कैटेगरीज में 12 ऐप्स और गेम्स को अवॉर्ड्स दिए गए
  • अमेरिका, चीन, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया आदि के डेवलपर्स शामिल

Apple Design Awards: सभी विनर्स को 36 फाइनलिस्ट में से चुना गया है

Photo Credit: Apple

Apple ने WWDC 2025 के तहत इस साल के Apple Design Awards के विजेताओं की घोषणा कर दी है। हर साल Apple इन अवॉर्ड्स के जरिए दुनियाभर के बेस्ट ऐप और गेम डेवलपर्स को उनके डिजाइन, इनोवेशन और यूजर एक्सपीरियंस के लिए सम्मानित करता है। इस बार भी छह कैटेगरीज में 12 ऐप्स और गेम्स को अवॉर्ड्स दिए गए, हर कैटेगरी में एक ऐप और एक गेम। अमेरिका, चीन, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, स्पेन और थाईलैंड जैसे देशों के डेवलपर्स को इनाम मिले, लेकिन भारत एक बार फिर इस लिस्ट से बाहर रहा।

Apple की ओर से कहा गया कि सभी विनर्स को 36 फाइनलिस्ट में से चुना गया है। इन ऐप्स और गेम्स ने न सिर्फ टेक्निकल तौर पर कमाल किया है, बल्कि यूजर्स के लिए प्रैक्टिकल और इनोवेटिव सॉल्यूशन भी तैयार किए हैं। आइए जानते हैं किसने क्या जीता:
Advertisement
 

CapWords (China):

यह एक इंटरेक्टिव भाषा सीखने वाला ऐप है जिसमें यूजर किसी भी ऑब्जेक्ट की तस्वीर लेकर उसका नाम और उच्चारण सीख सकते हैं। बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए बना यह ऐप विजुअल लर्निंग को आसान बनाता है।
 

Lost in Play (Israel):

एक हैंड-ड्रॉन स्टाइल का एनिमेटेड एडवेंचर गेम, जो बच्चों की इमैजिनेशन को बढ़ाने का दावा करता है। इसमें कई मिस्ट्री एलिमेंट्स, पहेलियां और कैरेक्टर हैं, जो इसे एक यूनिक विजुअल ट्रीट बनाते हैं।
 

Play (USA):

SwiftUI पर काम करने वाले डिजाइनरों के लिए यह एक प्रोटोटाइपिंग ऐप है। यह मोबाइल पर ही लाइव UI इंटरैक्शन डिजाइन करने देता है, जिससे कोडिंग और डिजाइन के बीच की दूरी खत्म हो सकती है।
Advertisement
 

Balatro (USA):

एक अनूठा कार्ड-बेस्ड गेम जो Poker की थीम पर आधारित है लेकिन डार्क एस्थेटिक्स और स्ट्रैटेजिक प्ले इसे पूरी तरह नया बनाता है। यह Apple Arcade पर बेहद पॉपुलर हुआ है।
 

Universe (USA):

मोबाइल से वेबसाइट बनाना अब बच्चों का खेल हो गया है। Universe एक ड्रैग-एंड-ड्रॉप वेबसाइट बिल्डर है जो यूजर्स को मिनिमल डिजाइन में प्रोफेशनल साइट तैयार करने देता है।
 

stitch. (Thailand):

एक सुंदर और शांत गेम जिसमें यूजर डिजिटल कढ़ाई करते हैं। यह सिर्फ गेम नहीं, थेरेपी जैसा एक्सपीरियंस देता है, जिसमें हर सिले हुए धागे में सैटिस्फैक्शन मिलता है।
Advertisement
 

Oko (Belgium):

दृष्टिबाधित यूजर्स के लिए एक AI बेस्ड नेविगेशन ऐप जो ट्रैफिक सिग्नल पहचानने में मदद करता है। यह वॉयस कमांड और वाइब्रेशन फीडबैक के जरिए रास्ता दिखाता है।
 

Crayola Adventures (USA):

बच्चों के लिए बनाया गया यह गेम रंगों, कहानियों और एक्टिविटीज से भरपूर है, जो उनके इमैजिनेशन और इंटरेक्शन स्किल को बूस्ट करता है। यह सीखने और खेलने का सही कॉम्बो है।
 

Watch Duty (USA):

जंगलों में लगने वाली आग के रियल टाइम अपडेट देने वाला ऐप। इसमें स्थानीय रिपोर्ट्स, एयर क्वालिटी डेटा और मैप्स की मदद से यूजर्स को अलर्ट मिलते हैं।
Advertisement
 

Endling (Spain):

एक इमोशनल गेम जो विलुप्त होती प्रजातियों के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें यूजर को एक फॉक्स फैमिली के सर्वाइवल जर्नी का हिस्सा बनाया जाता है, जो पर्यावरणीय संदेश भी देता है।
 

Procreate Dreams (Australia):

क्रिएटिव आर्टिस्ट्स के लिए यह ऐप एनिमेशन और स्टोरीबोर्डिंग को सुपर सिंपल बनाता है। इसमें ड्रॉइंग, म्यूजिक सिंक और टाइमलाइन कंट्रोल जैसे एडवांस टूल्स शामिल हैं।
 

Lies of P (South Korea):

डार्क फैंटेसी दुनिया पर बेस्ड एक एक्शन RPG जो अपने विजुअल्स और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस से प्लेयर्स को इमर्सिव वर्ल्ड में ले जाता है। गेमप्ले, कंट्रोल और एनवायरनमेंट टॉप क्लास हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.