Amazon Prime Video पर 20 अप्रैल को 'Joker' देगा दस्तक

जोक्विन फ़ोनिक्स अभिनित फिल्म जोकर भारत में अधिकारिक रूप से 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार हिट साबित हुई थी, फिल्म ने बिलियन डॉलर्स की कमाई की थी।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Video पर DC की 6 और फिल्में उपलब्ध
  • 'Joker' अंग्रेजी भाषा में हो सकती है स्ट्रीम
  • अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन 129 रुपये प्रति माह में मिलता है

Joaquin Phoenix ने जोकर में लीड रोल निभाया है

Joaquin Phoenix स्टारर फिल्म 'Joker' को जल्द ही आप अपने टेलीविजन सेट पर देख पाएंगे। यह फिल्म भारत में अमेज़न प्राइम वीडियो पर 20 अप्रैल से उपलब्ध होगी, जिसकी जानकारी खुद अमेज़न प्राइम वीडियो ने दी। अमेज़न और वॉर्नर ब्रदर्स के बीच हुई डील से इस महीने की शुरुआत में दर्शकों को हॉरर सीक्वल 'It Chapter Two' और मॉनस्टर सीक्वल 'Godzilla: King of the Monsters' मिला था। इसके बाद अब 'जोकर' की स्ट्रीमिंग भारत में की जाएगी। बात दें कि जोकर को रिलीज़ हुए अभी महज 6 महीने ही हुए हैं। अगर आप भी 20 अप्रैल को जोकर की स्ट्रीमिंग मिस नहीं करना चाहते, तो आप भी तुरंत अमेज़न सब्सक्रिप्शन ले लें, जिसका प्रति महीना सब्सक्रिप्शन 129 रुपये का है और 999 रुपये में वार्षिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Amazon Prime Video पर जोकर की स्ट्रीमिंग अगले हफ्ते होगी। इसके अलावा DC film की 6 अन्य फिल्में भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर मिल जाएंगी, जिसमें टीन कॉमेडी फिल्म Shazam, Aquaman, Wonder Woman, Suicide Squad, Batman v Superman: Dawn of Justice और Man of Steel शामिल हैं। वंडर वुमेन, सुसाइड स्क्वाड और बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डाउन ऑफ जस्टिस फिल्में Disney+ Hotstar और Hooq पर भी उपलब्ध हैं। डीसी की बस एक फिल्म Justice League केवल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

डीसी की सबसे लेटेस्ट फिल्म Birds of Prey पिछले महीने Apple TV, Google Play और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो ऑन डिमांड पर ज़ारी की गई थी।

जोक्विन फ़ोनिक्स अभिनित फिल्म जोकर भारत में अधिकारिक रूप से 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार हिट साबित हुई थी, फिल्म ने बिलियन डॉलर्स की कमाई की थी। यह अमेरिकी की पहली 'R' रेटेड फिल्म थी, भारत में इसे 'A' सर्टिफिकेशन मिला था और फिर भी यह भारत में डीसी मूवी की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। यही नहीं, जोकर ऑस्कर 2020 में सबसे ज्यादा नॉमिनेट होने वाली फिल्म भी बनीं, हालांकि इस फिल्म को दो अवॉर्ड मिले। जोक्विन फ़ोनिक्स को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला और Hildur Guðnadóttir को बेस्ट ऑरिज़नल स्कोर का अवॉर्ड मिला।
Advertisement

भारत में 20 अप्रैल यानी सोमवार को जोकर की स्ट्रीमिंग प्राइम वीडियो पर होने वाली है। संभावना है कि यह अंग्रेजी भाषा में ही स्ट्रीम की जाए।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.