Mirzapur Season 2 जल्द होगा रिलीज़, Amazon Prime Video ने ज़ारी किया टीज़र

Mirzapur 2 के दोनों ही प्रोमो में हैशटैग “ms2w” का इस्तेमाल किया गया है, जिसका इस्तेमाल फैन्स “Mirzapur season 2 when?” (मिर्जापुर सीज़न 2 कब) के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 21 अगस्त 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Mirzapur 2 सितंबर में हो सकती है रिलीज़
  • मिर्जापुर Amazon Prime Video की 10वीं सीरीज़ हो सकती है
  • अमेज़न प्राइम वीडियो पर अब-तक इस साल 9 वेब सीरीज़ हो चुकी है रिलीज़

साल 2018 में रिलीज़ हुई थी Mirzapur वेब सीरीज़

Amazon Prime Video की लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज़ Mirzapur Season 2 का इंतज़ार फैन्स लम्बे समय से कर रहे हैं, लेकिन अब लगता है उन सभी का इंतज़ार खत्म होने वाला है। जी हां, माना जा रहा है कि मिर्जापुर के दूसरे सीरीज़ को सितंबर में लॉन्च कर दिया जाएगा। OTT प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा साझा किए लेटेस्ट टीज़र से फैन्स की बेसब्री और अधिक बढ़ गई है, हालांकि इस टीज़र में रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्द रिलीज़ किए जाने की ओर इशारा जरूर दिया गया है। मिर्जापुर की कहानी उत्तर प्रदेश के दंबग परिवार और दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका दंबग अंदाज दर्शकों को खूब भाया था। सीरीज़ का पहला भाग साल 2018 में रिलीज़ किया गया था, जिसके बाद से ही फैन्स इसके दूसरे सीज़न का इंतज़ार कर रहे है।
 

Amazon Prime Video द्वारा साझा किए लेटेस्ट टीज़र में आपको पहले पूरी धरती नज़र आएगी, लेकिन ज़ूम करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के त्रिपाठी घर तक पहुंचा दिया जाता है और दिखती है केवल 'कालिन भईया कुर्सी'। इसके अलावा एक अन्य वीडियो साझा किया गया है जिसमें मिर्जापुर फैन्स के लिए संदेश दिया गया है "अब आ रहा है"। यह सभी संकेत 'Mirzapur Season 2' की रिलीज़ की ओर इशारा दे रहे हैं।
Advertisement
 

मिर्जापुर सीज़न 2 के दोनों ही प्रोमो में हैशटैग “ms2w” का इस्तेमाल किया गया है, जिसका इस्तेमाल फैन्स “Mirzapur season 2 when?” (मिर्जापुर सीज़न 2 कब) के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

मिर्जापुर 2 सीरीज़ सितंबर में रिलीज़ की जा सकती है। आपको बता दें, अमेज़न प्राइम साल 2020 में हर महीने एक नई भारतीय सीरीज़ रिलीज़ कर रहा है। अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 सीरीज़ रिलीज़ कर दी है। जनवरी में कबीर खान की Forgotten Army रिलीज़ की थी। इसके बाद फरवरी में कॉमेडियन अनिर्बान दासगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी Afsos रिलीज़ की गई। मार्च में कॉमेडी-ड्रामा Pushpavalli का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया था। अप्रैल में Panchayat और Four More Shots Please! का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया। वहीं मई में अनुष्का शर्मा की Paatal Lok रिलीज़ हुई। जून में रिलीज़ हुई Rasbhari सातवीं सीरीज़ थी। वहीं, अभिषेक बच्चन और अमित साध की 'Breathe: Into the Shadows' जुलाई में रिलीज़ की गई थी। वहीं, अगस्त में Bandish Bandits को रिलीज किया गया था। ऐसे में माना जा सकता है कि सितंबर में लॉन्च होने वाली सीरीज़ 'Mirzapur Season 2' हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.