JioFiber सेट-टॉप बॉक्स को मिला Amazon Prime Video सपोर्ट

ऐसा नहीं है कि JioFiber के साथ आपको Amazon Prime Video का सपोर्ट मुफ्त मिलेगा। अमेज़न प्राइम वीडियो का लुफ्त उठाने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन अलग से खरीदना पड़ेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 मई 2020 12:32 IST
ख़ास बातें
  • JioFiber लॉन्च के वक्त नहीं दिया गया था अमेज़न प्राइम वीडियो सपोर्ट
  • अमेज़न प्राइम वीडियो पर ग्राहको को फिल्मों के साथ मिलता है ऑरिज़न कॉन्टें
  • हाल ही में कंपनी ने जियो फाइबर ब्रॉडबैंड के अंतर्गत पेश किया मुफ्त डेटा

पिछले साल लॉन्च हुआ था JioFiber

JioFiber सेट टॉप बॉक्स ने आखिरकार Amazon Prime Video सपोर्ट को अपने OTT ऐप्स ऑफरिंग लिस्ट में शामिल कर लिया है। पिछले साल जब यह जियो फाइबर लॉन्च हुआ था, तब इसमें अमेज़न प्राइम वीडियो सपोर्ट मौजूद नहीं था। तब से लेकर अब तक इसकी मांग काफी ज्यादा बढ़ गई थी, तो अब कंपनी ने आखिरकार इसका सपोर्ट भी पेश कर दिया है। अब यह वीडियो ऑन डिमांड ऐप आपको जियो फाइबर के ओटीटी ऐप्स लिस्ट में शामिल नज़र आएगा। ऐसा नहीं है कि जियो फाइबर के साथ आपको अमेज़न प्राइन वीडियो सपोर्ट मुफ्त में मिलेगा। अमेज़न प्राइम वीडियो का लुफ्त उठाने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन तो खरीदना ही पड़ेगा।

Amazon Prime Video ऑरिज़न कॉन्टेंट उपलब्ध कराता है, जैसे कि फोर मोर शॉट्स, पंचायत, मिर्जापुर, और जोकर, थप्पड़ जैसी कई फिल्में भी आपको इस पर देखने को मिल जाती है। OnlyTech ने सबसे पहले JioFiber पर अमेज़न प्राइम वीडियो सपोर्ट मिलने की जानकारी दी थी। हालांकि, Gadgets 360 ने निजी तौर पर इसकी पुष्टि की। बता दें, जब जियोफाइबर लॉन्च हुआ था, तब बेहद कम ओटीटी ऐप्स इस पर मौजूद थे, लेकिन तब से लेकर अब तक यह लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स के लिए अलग-अलग ऐप्स सपोर्ट जोड़ता जा रहा है। फिलहाल, जियोफाइबर की ओटीटी लिस्ट में आपको SunNXT, Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLiv, Voot, Jio Cinema, ALT Balaji जैसे ऐप्स लेंगे।

हालांकि, इस पर अब तक Netflix सपोर्ट नहीं जोड़ा गया है। उम्मीद है कि जियो भविष्य में इसे भी अपने प्लेटफॉर्म पर जरूर जोड़ेगी। एंड्रॉयड टीवी-बेस्ड यह सेट-टॉप बॉक्स एंड्रॉयड 9 पर काम करता है और इसके साथ जियो के अपने ऐप Jio Cinema और Saavn जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं। इसके साथ रिमोट भी आता है, जिसमें वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा लाइव टीवी चैनल भी देखा जा सकता है, इसके लिए वेब के जरिए TV Plus App ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

कोरोना वायरस महामारी के लड़़ने के लिए जियो ने हाल ही में जियो फाइबर ब्रॉडबैंड का लेकर अहम ऐलान किया था, जिसमें रिलायंस जियो बिना किसी सर्विस चार्ज के बुनियादी JioFiber ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। कंपनी बुनियादी JioFiber ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लिए अपने ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के 10Mbps स्पीड वाला मुफ्त कनेक्शन देगी। इंटरनेट एक्सेस करने में कोई शुल्क नहीं लगेगा, बस सब्सक्राइबर को राउटर के लिए पैसे देने होंगे। हालांकि, इस पर भी कंपनी ने कहा कि वह कम से कम रिफंडेबल डिपॉजिट पर यह राउटर प्रदान करेंगे। इसके अलावा मौजूदा जियोफाइबर ग्राहकों को सभी प्लान में डबल डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, JioFiber, Amazon Prime Video, Jio Fiber
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.