Amazon पर गांजा बेचने का आरोप, कंपनी के सीनियर अफसरों पर केस

जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी दूसरे राज्यों में इसे सप्‍लाई करने के लिए एक नैचुरल स्वीटनर की आड़ में गांजे की तस्‍करी कर रहे थे, जिसके लिए अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट का इस्‍तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 14:05 IST
ख़ास बातें
  • पुलिस का दावा है कि एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा का गांजा ऑनलाइन बेचा गया
  • नैचुरल स्‍वीटनर की आड़ में गांजे की तस्‍करी का लगा है आरोप
  • अमेजॉन की ओर से इस मामले में अपने स्‍तर पर जांच की बात कही गई है

अमेजॉन ने भी अपने बचाव में बयान जारी करते हुए कहा है कि कंपनी कानूनी रूप से बैन प्रॉडक्‍ट्स की लिस्टिंग और बिक्री की अनुमति नहीं देती है

ई-कॉमर्स प्‍लैटफॉर्म अमेजॉन (Amazon) पर गांजा बेचने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने अमेजॉन की लोकल यूनिट के सीनियर अधिकारियों पर नारकोटिक्‍स कानूनों के तहत केस दर्ज किया है। मध्य प्रदेश की पुलिस ने 14 नवंबर को 20 किलोग्राम गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अपनी जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी दूसरे राज्यों में इसे सप्‍लाई करने के लिए एक नैचुरल स्वीटनर की आड़ में गांजे की तस्‍करी कर रहे थे, जिसके लिए अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट का इस्‍तेमाल किया जा रहा था।

एक बयान में मध्‍य प्रदेश की पुलिस ने कहा कि अमेजॉन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत आरोपी के रूप में नामित किया जा रहा है, क्योंकि पुलिस की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए डॉक्‍युमेंट्स और डिस्‍कशन में सामने आए फैक्‍ट्स में अंतर है। हालांकि पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया कि कितने अधिकारियों पर आरोप लगाए गए।
Advertisement

इस मामले में पुलिस ने अमेजॉन के अधिकारियों को बुलाया और बात की थी। पुलिस का अनुमान है कि लगभग एक हजार किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग $148,000 (लगभग 1.1 करोड़ रुपये) है, उसे अमेजॉन के जरिए बेचा गया। 
वहीं, अमेजॉन ने भी अपने बचाव में बयान जारी करते हुए कहा है कि कंपनी कानूनी रूप से बैन प्रॉडक्‍ट्स की लिस्टिंग और बिक्री की अनुमति नहीं देती है और उल्लंघन होने पर अपने सेलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। वेबसाइट के जरिए हुई इस कथ‍ित तस्‍करी के बारे में कंपनी का यह भी कहना है कि वह आरोपों की जांच कर रही है।
Advertisement

गौरतलब है कि इंडियन अथॉरिटीज ने बीते कुछ साल में नशीले पदार्थों की तस्‍करी के खिलाफ अपनी कोशिशों को तेज कर दिया है। कई हाई-प्रोफाइल एक्‍टर, सिलेब्रिटीज के बच्‍चे और टीवी पर्सनैलिटी नशीले पदार्थों के मामले में अधिकारियों की जांच के दायरे में हैं। अभ‍िनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इस सिलसिले ने जोर पकड़ा है। बीते दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर भी इस तरह के आरोप लगे थे और उन्‍हें कई दिन जेल में गुजारने पड़े थे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  3. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  4. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  8. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  9. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  10. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.