Amazon Alexa ऐप को मिला हिंदी सपोर्ट

Amazon के अनुसार, एलेक्सा में पिछले एक साल में 40 प्रतिशत ऑटोमैटिक स्पीड रेकग्निशन (ASR) और 30 प्रतिशत नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टेंडिंग (NLU) में सुधार हुआ है। इसके अलावा इसमें 1,000 से भी ज्यादा हिंदी स्कील्स को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Alexa ऐप में मिलेगा हिंदी भाषा का सपोर्ट
  • पिछले साल इसी दिन Alexa डिवाइस में पेश किया गया था हिंदी सपोर्ट
  • एलेक्सा में जोड़े गए हैं 60 से भी ज्यादा नए हिंदी फीचर्स

Amazon Alexa app गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर है उपलब्ध

Amazon वॉयस असिस्टेंट Alexa अब भारत में स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए हिंदी में उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड और आईओएस पर एलेक्सा हिंदी भाषा को सपोर्ट करेगी। यह सुविधा भारत में एलेक्सा के हिंदी सपोर्ट की पहली सालगिरहा के मौके पर पेश की गई है। आज से एक साल पहले भारत में एलेक्सा पर हिंदी भाषा सपोर्ट को पेश किया गया था। एक साल के अंदर हिंदी में एलेक्सा ने 60 से ज्यादा नए फीचर्स जोड़े हैं। इसके अलावा इसके स्पीच रेकग्निशन और लैंग्वेज अंडरस्टेंडिंग आदि में सुधार किया गया है।

Alexa के कंट्री लीडर पुनीश शर्मा ने एक बयान में कहा, "भारत की अनोखी सांस्कृतिक और भाषाई विविधता ने हमें हमेशा एलेक्सा को देश में यूज़र्स के लिए अधिक स्थानिय और योग्य बनाने के लिए प्रेरित किया है। हिंदी सपोर्ट के साथ एलेक्सा को लाखों-करोड़ों हिंदी बोलने वालों के लिए सुलभ बनाया।"
Advertisement

पुनीश ने यह भी बताया कि उन्होंने नैचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग में भी कई सुधार किए हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि शुरुआती दिनों में एलेक्सी 'ढ़ाई' और 'थम जा' जैसे शब्द को समझता नहीं है, लेकिन अब इस सुधार के बाद वह इसे भी समझेगा। पुनीश का कहना है कि उनकी टीम हिंदी में बातचीत को अधिक सुगम व सरल बनाने की दिशा में काम कर रही है।

प्रेस विज्ञप्ति में Amazon ने जानकारी दी कि पिछले साल हिंदी सपोर्ट लॉन्च के बाद से कंपनी ने इसमें 60 नए फीचर पेश किए हैं। 6 नए एलेक्सा ऑरिज़न गाने और कविताओं के साथ 20 नई हिंदी कहानियों को वॉयस असिस्टेंट डेटाबेस में जोड़ा गया है। भारतीय यूज़र्स अब एलेक्सा को कुछ इस प्रकार कमांड दे सकते हैं, "एलेक्सा कुछ गुनगुनाओ...", "एलेक्सा क्लाउड रैप सुनाओ...", "एलेक्सा क्रिकेट स्टोरी सुनाओ...", "एलेक्सा दोस्ती की कहानी सुनाओ"।
Advertisement

अमेज़न के अनुसार, एलेक्सा में पिछले एक साल में 40 प्रतिशत ऑटोमैटिक स्पीड रेकग्निशन (ASR) और 30 प्रतिशत नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टेंडिंग (NLU) में सुधार हुआ है। इसके अलावा इसमें 1,000 से भी ज्यादा हिंदी स्कील्स को जोड़ा गया है।
Advertisement

गौरतलब है कि सबसे पहले Amazon Echo डिवाइस में हिंदी सपोर्ट को पिछले साल सितंबर में पेश किया गया ता। वहीं, अब एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में एलेक्सा ऐप में हिंदी भाषा सपोर्ट को पेश किया गया है। ऐप में भाषा बदलने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाना होगा फिर Alexa on this phone और फिर Language पर क्लिक करें। यहां आप उपलब्ध भाषाओं में से हिंदी भाषा का चयन कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Alexa, Alexa app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.