Airtel Xstream App पर एयरटेल थैंक्स ग्राहकों को मुफ्त में मिल रहा प्रीमियम किड कॉन्टेंट

Airtel Xstream App में आपको 'Kids' नाम से एक अलग टैब मिलेगा, और इस टैब में मौजूद सभी कॉन्टेंट एयरटेल थैंक्स ग्राहक द्वारा ही अनलॉक किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream App पर मिलेगी बच्चों की अंग्रेजी फिल्में
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मौजूद है कई नर्सरी राइम्स
  • ये कैटलॉग केवल Airtel Thanks ग्राहकों के लिए ही है

Airtel Xstream App के 'Kids' सेक्शन में मिलेगा बहुत कुछ

Airtel कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपने ग्राहकों को राहत के पल देने की हर संभव कोशिश कर रही है। अब एयरटेल अपने Airtel Xstream App पर पूरे प्रीमियम किड कॉन्टेंट कैटालॉग को बिना किसी पाबंदी के ऑफर कर रही है। यह मुफ्त ऑफर एयरटेल थैंक्स ग्राहकों को दिया जा रहा है, जिसमें किड फ्रेंडली प्रीमियम फिल्में, लाइव टीवी और लर्निंग शो का अनलिमिटेड एक्सेस दिया जा रहा है। एयरटेल एक्सट्रीम ऐप पर Bal Ganesh, Leapfrog: Amazing Amusement Alphabet Park, Toonpur ka Superhero, Aladdin, Tales of Akbar-Birbal और The Lego Batman Movie लोकप्रिय कंटेंट उपलब्ध हैं।

Airtel Xstream App पर यह सारा किड-फ्रेंडली कॉन्टेंट बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है, हालांकि इसका इस्तेमाल केवल Airtel Thanks ग्राहकों द्वारा ही किया जा सकता है। इस ऐप पर ऑफर किए जाने वाले कॉन्टेंट में टीवी शो, शॉर्ट फिल्में, फिल्में, कार्टून, डॉक्यूमेंट्री, नर्सरी, कविताएं आदि शामिल हैं। किड कॉन्टेंट के अलावा, यह ऐप आपको कुल 350+ लाइव टीवी चैनल, 10,000+ फिल्में, 100+टीवी शो और कई ऑरिजनल कॉन्टेंट ऑफर करता है।

एयरटेल एक्सट्रीम ऐप में आपको 'Kids' नाम से एक अलग टैब मिलेगा, और इस टैब में मौजूद सभी कॉन्टेंट एयरटेल थैंक्स ग्राहक द्वारा ही अनलॉक किया जा सकता है। इस सेक्शन में आपको लाइव टीवी चैनल जैसे Pogo, Nickelodeon Sonic, Sony Yay!, Cartoon Network और Nickelodeon Junior आदि मिलेंगे। इसमें बच्चों की अंग्रेजी फिल्में जैसे Tom and Jerry, Let's Go to School, Sinbad, 12 Christmas Wishes for my Dog, Star Kid आदि भी मिलेंगी। हिंदी और अंग्रेजी नर्सरी राइम्स के लिए एक अलग से सेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, अलग-अलग विषयों पर अधारित कॉन्टेंट भी आपको इसमें मिलेंगे, जिसमें इतिहास, भूगोल, विज्ञान और पर्यावरण जैसे विषय शामिल हैं। कॉन्टेंट की भाषा की बात करें, तो यह आपको तमिल, कन्नड़, तेलगू और मलयालम भाषा में उपलब्ध होगा।

एयरटेल एक्सट्रीम ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। टीवी पर यह ऐप Airtel Xstream Hybrid STB के ज़रिए और कंप्यूटर पर कंपनी की वेबसाइट के ज़रिेए उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel Xstream, Airtel Xstream App, Airtel, COviD 19, India Lockdown
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.