भारतीय सेना ने जवानों को Facebook, Instagram, Tinder समेत 89 ऐप्स को हटाने को कहा: रिपोर्ट

प्रतिबंध स्पष्ट रूप से उन तनावों से संबंधित है जो भारत और चीन के बीच हो रहे हैं, लेकिन सरकारी लिस्ट के विपरीत, यह प्रतिबंध केवल सेना के कर्मियों पर लागू होगा। यह पहली बार नहीं है कि सेना ने इस तरह के प्रतिबंध का आदेश दिया है।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 10:30 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile समेत Tencent के सभी गेम्स है लिस्ट में शामिल
  • केवल चाइनीज़ ही नहीं अन्य देशों के ऐप्स भी हटाने आदेश
  • केवल भारतीय सेना के जवानों के लिए है यह आदेश

हाल ही में भारत सरकार ने TikTok समेत कुल 59 ऐप्स को बैन किया है

भारतीय सेना चाहती है कि उसके कर्मी  TikTok, Facebook, Truecaller और Instagram, से लेकर PUBG Mobile जैसे गेम और Tinder जैसे डेटिंग ऐप्स के साथ-साथ Daily Hunt और सभी 'निजी ब्लॉग्स' जैसे न्यूज ऐप्स को डिलीट कर दें। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, सूचनाओं के रिसाव को रोकने के लिए सेना अपने कर्मचारियों को इन ऐप्स को हटाने के लिए कह रही है। डेटिंग ऐप्स जैसी कैटेगरी को शामिल करने से पता चलता है कि सेना को केवल साइबर सेंध की चिंता नहीं है, बल्कि असल दुनिया में भी जानकारी के रिसाव की चिंता है। हाल ही में सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन यह लिस्ट उससे भी बड़ी है और केवल चीन के ऐप्स तक ही सीमित नहीं है।

समाचार एजेंसी ANI के एक ट्वीट में साझा की गई एक पेज की तस्वीर है, जिसमें इन ऐप्स के नामों की लिस्ट बनी हुई है, इसमें 'Social Media Apps: Banned for Usage' टाइटल भी लिखा है। ट्वीट में सेना के सूत्रों का हवाला देते हुए यह भी कहा गया है कि सेना ने इन ऐप्स को सूचनाओं के रिसाव को रोकने के लिए प्रतिबंधित किया है। IndiaTV News की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना ने इन ऐप्स को हटाने के लिए 15 जुलाई की समय सीमा तय की है, वरना कर्मियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले, Times of India की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि सेना ने अपने कर्मियों को फेसबुक का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी, लेकिन वर्दी में चित्र न लगाने या अपनी यूनिट्स के स्थान का खुलासा करने जैसे प्रतिबंधों के साथ।
 

इनमें भारत में कुछ सबसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल हैं, जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिंडर और पबजी मोबाइल। इसके अलावा इनमें कुछ बड़ी कैटेगरी भी शामिल की गई हैं जैसे कि "सभी Tencent गेमिंग ऐप्स" और "निजी ब्लॉग", इसके अलावा 59 चीनी ऐप्स जो पहले से ही प्रतिबंधित हैं। लिस्ट के टाइटल से पता चलता है कि यहां ऐप्स को हटाने की बात की गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि फेसबुक या रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म की वेबसाइटों पर भी प्रतिबंध है या नहीं, क्योंकि इन्हें ऐप के बजाय मोबाइल ब्राउजर से आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

प्रतिबंध स्पष्ट रूप से उन तनावों से संबंधित है जो भारत और चीन के बीच हो रहे हैं, लेकिन सरकारी लिस्ट के विपरीत, यह प्रतिबंध केवल सेना के कर्मियों पर लागू होगा। यह पहली बार नहीं है कि सेना ने इस तरह के प्रतिबंध का आदेश दिया है। इस साल की शुरुआत में सामने आई Gadgets Now की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने Facebook और WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी थी। इस आदेश में कर्मियों को स्मार्टफोन को बेस और डॉकयार्ड के साथ-साथ युद्धपोतों पर भी नहीं ले जाने के लिए कहा गया था। इतना ही नहीं, "सभी नौसेना कर्मियों द्वारा फेसबुक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित और नौसेना के ठिकानों / प्रतिष्ठानों / डॉकयार्ड / युद्धपोतों के भीतर स्मार्टफोन के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया था।"
Advertisement

यह भी बताते चलें कि अमेरिकी सेना ने भी सैनिकों द्वारा TikTok के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिकी सेना के प्रवक्ता Lt Col Robin Ochoa ने यूएस आधारित न्यूज़ पोर्टल Military.com को बताया, (अनुवादित) "यह एक साइबर खतरा माना जा रहा है। हम इसे सरकारी फोन पर अनुमति नहीं देते हैं।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , apps ban, TrueCaller, PUBG Mobile, TikTok ban
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.