आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए पांच बेहतरीन वीडियो प्लेयर ऐप

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016 18:44 IST
समय के साथ फोन के स्क्रीन बेहतर और बड़े होते जा रहे हैं। दूसरी तरफ, एचडी कंटेंट की उपलब्धता भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में यूज़र के लिए अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट को पोर्टेबल थिएटर में तब्दील करना आसान हो गया है। एंड्रॉयड के ओपन प्लेटफॉर्म के कारण इस ऑपरेटिंग सिस्टम के डिवाइस पर वीडियो देखने का अनुभव और भी शानदार हो गया है। आप प्ले स्टोर में मौजूद कई वीडियो ऐप में से एक को चुनकर स्टॉक वीडियो प्लेयर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर आपको कम स्पेस खाने वाले प्लेयर से लेकर आसानी से इस्तेमाल करने वाले ऐप मिल जाएंगे।

आइए एक नज़र डालते हैं 5 बेहतरीन वीडियो प्लेयर ऐप की सूची पर...
Advertisement

एमएक्स प्लेयर

एमएक्स प्लेयर में आपको कई पावरफुल फ़ीचर तो मिलते ही हैं और इसे इस्तेमाल करना भी आसान है। इसका व्यूअर पेज बहुत साफ-सुथरा है। यह कई स्वाइप गेसचर के साथ आता है। यह ऐप कई फॉर्मेट के वीडियो को आसानी से प्ले करता है। सबटाइटल कंट्रोल, वेरिएबल आसपेक्ट रेशियो और स्क्रीन लॉक जैसे फ़ीचर मुख्य विंडो में उपलब्ध हैं। और कुछ पावरफुल फ़ीचर पाने के लिए आपको सेटिंग्स मेन्यू में जाना होगा।
Advertisement

वीएलसी प्लेयर

अगर आप ऑल-इन वन मीडिया प्लेयर की तलाश में हैं तो वीएलसी प्लेयर आपको निराश नहीं करेगा। यह प्लेयर लगभग हर फाइल को प्ले कर देगा। एमपी3 और एमपी4 फॉर्मेट के अलावा यह प्लेयर एमकेवी और फ्लैक जैसे फॉर्मेट को भी आसानी से प्ले कर सकता है। वीएलसी का एंड्रॉयड ऐप नेटवर्क स्ट्रीमिंग को भी सपोर्ट करता है। और इसके जरिए आप मीडिया लाइब्रेरी को भी व्यवस्थित रख सकते हैं। इसके अलावा यह मल्टीपल ऑडियो ट्रैक्स और सबटाइटल्स जैसे एडवांस फ़ीचर के साथ आता है।
Advertisement

केएमप्लेयर

केएमप्लेयर एक और बेहतरीन एंड्रॉयड प्लेयर है जो कई किस्म के वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। यह लाइब्रेरी व्यूअर और क्लाउड स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। आप इसमें एमपी4 और एमकेवी जैसे कई फॉर्मेट को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सबटाइटल सपोर्ट, प्लेबैक स्पीड कंट्रोल, लाइब्रेरी व्यू जैसे फ़ीचर से लैस है। यूज़र वीडियो को विंडो मोड में देखने के साथ गूगल ड्राइव के कंटेंट को भी एक वक्त में देख सकते हैं।
Advertisement

बीएसप्लेयर

बीएसप्लेयर को एक सॉलिड एंड्रॉयड वीडियो प्लेयर कहना गलत नहीं होगा। यह सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर डीकोडिंग फ़ीचर के साथ आता है जिसकी मदद से लोकप्रिय वीडियो फॉर्मेट प्ले किए जा सकते हैं। इस वीडियो प्लेयर को भी साफ-सुथरा ही कहना होगा। आप इसके लुक को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। बीएसप्लेयर में सबटाइटल फाइल्स के अलावा बिल्ट-इन सबटाइटल फॉर्मेट के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह ऐप अपने ऑनलाइन सबटाइटल भी खोज सकता है। बीएसप्लेयर का पॉप आउट व्यूअर एक और शानदार फ़ीचर है। इसकी मदद से आप दूसरे ऐप इस्तेमाल करने के साथ वीडियो भी देख सकते हैं।
Advertisement

मोबोप्लेयर

एंड्रॉयड इस्तेमाल करने वाले कई यूज़र मोबोप्लेयर से रूबरू होंगे। मोबो प्लेयर कई फॉर्मेट के वीडियो प्ले करता है। इनमें से कुछ ऐसे भी होंगे जिन्हें आपका हैंडसेट सपोर्ट नहीं करता। इस प्लेयर में कई ऑडियो ट्रैक, सबटाइटल, मीडिया स्ट्रीमिंग, लाइब्रेरी मैनेजमेंट मोड मौजूद हैं। और फ्लोटिंग विंडो मोड की मदद से आप दूसरे ऐप इस्तेमाल करते वक्त उसके ऊपर वीडियो को प्ले सकते हैं।

संभव है कि इस सूची में आपका पसंदीदा ऐप ना हो। ऐसे में आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिए अपने पसंदी एंड्रॉयड वीडियो प्लेयर के बारे में बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.