आईफोन 8 में हो सकता है ट्रू टोन डिस्प्ले

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2017 12:45 IST
एक ताजा रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि 2017 में आने वाले सभी आईफोन मॉडल में ट्रू टोन डिस्प्ले दिया जाएगा। इस तकनीक को सबसे पहले 9.7 इंच आईपैड प्रो में दिया गया था। लेकिन अब इस तकनीक के इस साल नए आईफोन डिवाइस में आने की ख़बरें हैं।

मैकर्यूमर्स ने बार्क्लेज़ की एक नई रिपोर्ट के हवाले से दाव किया है कि नए आईफोन, जिन्हें आईफोन 7एस, आईफोन 7एस प्लस और आईफोन 8 कहा जा रहा है। इन सभी वेरिएंट में ट्रू टोन डिस्प्ले हो सकता है। ऐप्पल द्वारा डेवलेप की गई ट्रू टोन टेक्नोलॉजी से वातावरण के हिसाब से स्क्रीन का रंग बदल जाता है। यह थोड़ा बहुत 'नाइट शिफ्ट' की तरह है, लेकिन यह स्क्रीन से ब्लू लाइट कम करने के अलावा भी और बहुत कुछ करता है और यह रात में एक्टिवेट किया है। ट्रू टोन टेक्नोलॉजी 24 घंटे काम करती है और यह कलर एक्यूरेसी व टेक्स्ट पढ़ने के लिए व्हाइट बैलेंस, ब्राइटनेस व कलर को एडजस्ट करती है।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, इस तकनीक को ऑस्ट्रिया की सेमीकंडक्टर निर्माता एएमएस द्वारा सप्लाई किया जाएगा। कथित आईफोन 7एस वेरिएंट के साथ-साथ आईफोन 8 में, आईपैड प्रो में दी गई ट्रू कलर स्क्रीन फंक्शनालिटी देखी जा सकती है।

आईफोन 8 में एडवांस्ड वायरलेस चार्जिंग, एज-टू-एज ओलेड डिस्प्ले, 3 जीबी रैम, डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल रियर कैमरा, ऑग्युमेंटेड रियलिटी फ़ीचर, एक 3डी सेंसर फेसटाइम कैमरा और पहले से बेहतर डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7s, iPhone 7s Plus, True Tone Display, iPhone 8, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.