Samsung Galaxy A32 5G सस्ता 5G फोन कुल 5 कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy A32 5G को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह यूरोपियन मार्केट में मिलने वाला अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 जनवरी 2021 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 5G के बैक में 4 कैमरों का सेटअप है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है
  • कंपनी ने फोन में 5000mAh बैटरी दी है

Samsung Galaxy A32 5G को 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है

Samsung Galaxy A32 5G को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह यूरोपियन मार्केट में मिलने वाला अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy A32 5G को नॉच के साथ पेश किया गया है, जहां सेल्फी कैमरा को जगह गई है। कंपनी ने फोन के पीछे 4 कैमरों का सेटअप दिया है। Samsung Galaxy A32 5G को 2 रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। फोन के 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। हम आपको यहां फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और अवेलेबिलिटी की जानकारी दे रहे हैं।
 

Samsung Galaxy A32 5G price, availability

Samsung Galaxy A32 5G को EUR 279 की कीमत में पेश किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 24,800 रुपये होते हैं। यह कीमत 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके अलावा 128GB वेरिएंट को EUR 299 की कीमत में पेश किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 26,600 रुपये होते हैं। सैमसंग ने अभी तक फोन की एक्सेक्ट कॉन्फिग्रेशन शेयर नहीं की है। लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक फोन को 4GB, 6GB, और 8GB रैम ऑप्शन के साथ रीजन के हिसाब से पेश किया जाएगा। फोन को अवेसम ब्लैक, अवेसम ब्लू, अवेसम वॉयलेट, और अवेसम वाइट कलर में पेश किया जाएगा। इसे 12 फरवरी से बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है। फोन की इंटरनेशनल अवेलेबिलिटी के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Samsung Galaxy A32 5G specifications

Samsung Galaxy A32 5G फोन में 6.5-inch HD+ TFT इंफीनिटी V डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा कोर SoC के साथ 8जीबी तक का रैम ऑप्शन मिलेगा। फोन में 128जीबी स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलेगा, जिसेे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy A32 5G में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल का है जो f/1.8 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस एंगल f/2.2 लेंस, 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लेंस है। फ्रंट में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Advertisement

Samsung Galaxy A32 5G में कनेक्टिविटी के लिए आपको 5G, Wi-Fi, ब्लूटुथ और GPS का फीचर मिल रहा है। कंपनी ने फोन में 5,000mAh बैटरी दी है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। फोन का डायमेंशन 164.2x76.1x9.1mm और वजन 205 ग्राम है।     

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

2.0GHz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.