Redmi K40 सीरीज आज 4 बैक कैमरा के साथ होगी लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Redmi K40 सीरीज में दुनिया का सबसे छोटा सेल्फी कैमरा कटआउट दिया जा सकता है।

Redmi K40 सीरीज आज 4 बैक कैमरा के साथ होगी लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Redmi K40 सीरीज को CNY 2,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भातीय रुपये में यह कीमत 33,600 रुपये होते हैं।

ख़ास बातें
  • Redmi K40 सीरीज में Redmi K40 और Redmi K40 Pro को लॉन्च किया जाएगा
  • Redmi K40 सीरीज के टॉप वेरिएंट में Snapdragon 888 SoC दिया जा सकता है
  • Redmi K40 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर
विज्ञापन
Redmi K40 सीरीज को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज में आज Redmi K40 Pro और Redmi K40 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में दुनिया का सबसे छोटा सेल्फी कैमरा कटआउट दिया जा सकता है। इसके अलावा सीरीज के टॉप मॉडल में Qualcomm Snapdragon 888 SoC दिया जा सकता है। इससे पहले Redmi K40 सीरीज को AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर केे साथ टीज किया जा रहा था। स्मार्टफोन के अलावा Xiaomi इवेंट में न्यू RedmiBook Pro लैपटॉप और Redmi Max टेलीविजन को भी पेश कर सकती है। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi K40 series price, livestream details

Redmi K40 सीरीज को CNY 2,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भातीय रुपये में यह कीमत 33,600 रुपये होते हैं। इससे पहले पिछले साल मार्च 2020 को Redmi K30 Pro को भी इसी शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग भी करेगी। Redmi K40 सीरीज लन्च इवेंट 7:30pm CST पर शुरू होगा। भारतीय समयअनुसार यह समय 5pm होता है। इसके अलावा आप Mi.com वेबसाइट पर भी  इवेंट को लाइव देख पाएंगे।वहीं Gadgets 360 Hindi पर भी आपको इस लॉन्च इवेंट से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।
 

Redmi K40 series specifications

Redmi K40 सीरीज के दोनों ही फोन Redmi K40 और Redmi K40 Pro में 6.81 इंच डिस्प्ले जिसका 1,440x3,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। यह फोन सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट के साथ आ सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए नया टीज़र पुरानी लीक्स से अलग है। पुरानी लीक्स में कहा गया था कि यह दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होंगे, लेकिन लेटेस्ट रेडमी के40 वेरिएंट्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा, रेडमी के40 फोन 4,500 एमएएच बैटरी और रेडमी के40 प्रो फोन 5,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi K40 Pro स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जाएगा, वहीं वनीला Redmi K40 फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »