Realme X7 5G, Realme X7 Pro 5G, POCO M3, Itel A47 और Samsung Galaxy M02 फरवरी के पहले हफ्ते में भारत में होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme X7 सीरीज के साथ Samsung Galaxy M02, POCO M3 के साथ Itel A47 भारत में फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 31 जनवरी 2021 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme 4 फरवरी को Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G को लॉन्च करेगा
  • POCO M3 को भारत में 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • Galaxy M02 को भी 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा

इन सभी फोन को 1 से 4 फरवरी 2021 के दौरान लॉन्च किया जाएगा

Realme X7 सीरीज के साथ Samsung Galaxy M02, POCO M3 के साथ Itel A47 भारत में फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फरवरी 2021 के शुरू होने में अब 1 दिन ही बचा है और ऐसे में फरवरी के पहले हफ्ते में इन चार कंपनियों के पांच फोन लॉन्च होने वाले हैं। हम आपको यहां इन सभी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। इन सभी फोन को भारत में 5 हजार से 20 हजार रुपये तक कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप न्यू स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये स्मार्टफोन एक विकल्प खोल सकते हैं। 
 

Itel A47

Itel A47 फोन को भारत में 1 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा, जिसे Android Go स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो पहली बार स्मार्टफोन पर स्विच होने का प्लान बना रहे हैं।
 

Samsung Galaxy M02

Samsung Galaxy M02 को भारत में 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में भारत में 7 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच स्क्रीन के साथ स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी दी जाएगी। सैमसंग के इस फोन की टक्कर Realme और Xiaomi जैसे फोन से होगी।
 

POCO M3 

POCO M3 को भारत में  2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को यूरोप में पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन को भारत में सस्ती कीमत में पेश किया जाएगा। मार्केट में इस फोन की टक्कर Realme, Xiaomi और Samsung जैसे फोन से होगी।
 

Realme X7 series

Realme भारत में 4 फरवरी को Realme X7 और Realme X7 Pro को लॉन्च करेगा। ये दोनों 5G स्मार्टफोन होंगे। टिपस्टर GadgetsData (Debayan Roy) के जरिए जानकारी  मिली है कि Realme X7 5G को दो ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसका पहला वेरिएंट 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी  कीमत 19,999 रुपये ($274) होगी। वहीं इसके 8जीबी रैम और 128जीबी रैम स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये ($302) में पेश किया जाएगा। इन फोन को Dimensity 800U और Dimensity 1000+ के साथ पेश किया जाएगा। फोन में एमोलेड स्क्रीन के साथ 65W फास्ट चार्जिंग होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.