Poco C3 स्मार्टफोन की सेल भारत में 10 लाख के पार, Rs 500 कम में खरीदें

Poco C3 (पोको C3) की सेल्स ने भारत में 10 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर दिया है। Poco India ने इस बारे में खुद से जानकारी दी है।

Poco C3 स्मार्टफोन की सेल भारत में 10 लाख के पार, Rs 500 कम में खरीदें

Poco C3 को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है

ख़ास बातें
  • Poco C3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Poco C3 में 6.53-inch HD+ डिस्प्ले है
  • फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन

Poco C3 (पोको C3) की सेल्स ने भारत में 10 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर दिया है। Poco India ने इस बारे में खुद से जानकारी दी है। इस बजट स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन Redmi 9C का ट्विक्ड वर्जन है। Poco C3 की सीधी टक्कर मार्केट में Realme C11, Infinix Smart 4 Plus और Samsung Galaxy M01 से होगी। ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा, वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच, मीडियाटेक हीलियो G35 SoC के साथ आता है। Poco C3 में आपको 32जीबी स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है।      

Poco C3 को भारत में 10 लाख सेल्स के आंकड़े तक पहुंचने में 3 महीने से कुछ अधिक का समय लगा है। यह स्मार्टफोन इस समय भारत में 24 जनवरी तक डिस्काउंटेड प्राइस में मिल रहा है। 

 

Poco C3 price discount

Poco C3 के लिमिटिड प्राइस डिस्काउंट के बाद 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये में अवेलेबल है। इसका 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल 7,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है। दोनों फोन रेगुलर प्राइस के मुकाबले 500 रुपये कम कीमत में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए 10 पर्सेंट इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।  

Poco C3 specifications

Poco C3 फोन ड्यूल सिम MIUI 12 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है। इस फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम का ऑप्शन है। फोन में 64 जीबी तक की स्टोरेज है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

Poco C3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Poco C3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco C3, Poco C3 price, Poco C3 price in India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »