Oppo Reno 5 Pro 5G फोन भारत में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 4 बैक कैमरा के साथ Rs 35,990 में लॉन्च

Oppo Reno 5 Pro 5G के सिर्फ एक वेरिएंट को भारत में पेश किया गया है। ये वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Oppo Reno 5 Pro 5G फोन भारत में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 4 बैक कैमरा के साथ Rs 35,990 में लॉन्च

Oppo Reno 5 Pro 5G को 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro 5G की सेल भारत में 22 जनवरी से शुरू होगी
  • Oppo Reno 5 Pro 5G में 65 वॉट फास्ट चार्जर मिल रहा है
  • Oppo Reno 5 Pro 5G में 4,350mAh बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Oppo Reno 5 Pro 5G (Oppo Reno 5 Pro 5G Launched In India) को आज 18 जनवरी 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी  ने इस फोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके साथ भारत में Oppo Enco X को भी पेश किया है। इसे भारत में 9,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Oppo Reno 5 Pro 5G की यूएसपी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। वहीं फोन को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। हम आपको यहां फोन के प्राइस (Oppo Reno 5 Pro 5G Price In India), स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स (Oppo Reno 5 Pro Features) और सेल ऑफर्स (Oppo Reno 5 Pro Sale offers, Availability) की जानकारी दे रहे हैं।
 
 

​Oppo Reno 5 Pro 5G Price in India     

 
Oppo Reno 5 Pro 5G  को सिर्फ एक वेरिएंट को भारत में पेश किया गया है। ये वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। भारत में इस फोन को 35,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। 22 जनवरी से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसके प्री-बुक ऑर्डर शुरू हो गए हैं, जहां HDFC कार्ड और ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट ऑफ मिलेगा।  
 

​Oppo Reno5 Pro 5G Features And Specifications 

Oppo Reno 5 Pro 5G को चीन में ColorOS 11.1 बेस्ड Android 11 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.55इंच फुल HD+ (1,080x2,400 pixels) OLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 90Hz है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ SoC है। फोन में 8जीबी का रैम ऑप्शन है। फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.7 लेंस दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनो क्रोम सेंसर दिया गया है।  फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Oppo Reno 5 Pro 5G में 256जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने फोन में 4,350mAh बैटरी दी है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »