Asus ROG Phone 5, 6000mAh बैटरी, 12GB रैम फोन की पहली सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

Asus ROG Phone 5 के बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 57,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 15 मार्च 2021 09:39 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 में Qualcomm Snapdragon 888 दिया जा सकता है
  • Asus ROG Phone 5 में 6.78-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • Asus ROG Phone 5 को Flipkart से खरीदा जा सकता है

Asus ROG Phone 5 को Flipkart से खरीदा जा सकता है

Asus ROG Phone 5 गेमिंग स्मार्टफोन आज भारत में पहली बार दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए आएगा। कंपनी ने इससे पहले ROG Phone 5, ROG Phone 5 Pro और ROG Phone 5 Ultimate को मार्केट में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस सीरीज में 18जीबी तक का रैम ऑप्शन दिया है। हालांकि Asus ROG Phone 5 में आपको 12जीबी रैम और 256जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। आसुस के नए गेमिंग फोन Qualcomm के 5nm प्रोसेस पर बने फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट पर काम करते हैं। फोन 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हम आपको Asus ROG Phone 5 के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 
 

Asus ROG Phone 5 price


Asus ROG Phone 5 के बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 57,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे दोपहर 12 बजे Flipkart से खरीदा जा सकता है। Bank of Baroda Mastercard डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। 12जीबी रैम वेरिएंट को 9,667 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है।
 

Asus ROG Phone 5 specifications


Asus ROG Phone 5 ड्यूल सिम (नैनो) एंड्रॉयड 11 पर आधारित ROG UI और ZenUI कस्टम इंटरफेस पर चलता है। फोन 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,448 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जो 20.4: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में डीसी डिमिंग सपोर्ट भी शामिल है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। ROG Phone 5 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 660 GPU और 18GB तक LPDDR5 रैम के साथ जुड़ा है। फोन में GameCool नाम से एक बिल्कुल नया थर्मल डिज़ाइन भी शामिल है।

Asus ROG Phone 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो एफ/1.8 अपर्चर 64-मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर, एफ/ 2.4 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लैस है। फोन में फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिलता है, जो एफ/2.45 अपर्चर के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (एक बॉटम पर और एक साइड में) और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सटर्नल एक्सेसरीज के लिए पोगो पिन कनेक्टर भी है। आरओजी फोन 5 में डुअल-सेल 6,000mAh बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 172.8x77.2x10.29mm और वज़न 238 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.