तिरुपति मंदिर बनेगा भारत का पहला AI मंदिर, भीड़ कंट्रोल से लेकर स्मार्ट तरीके से होगी लापता लोगों की पहचान

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन के दौरान प्रतीक्षा समय कम को कम करने AI कंट्रोल शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 सितंबर 2025 08:36 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से इंसानों के जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है।
  • AI अब भारत के मशहूर तिरुमाला मंदिर में देखने को मिलने वाला है।
  • स्मार्ट सिस्टम के लिए तिरुपति मंदिर में भीड़ को मैनेज किया जाएगा।

तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए AI का उपयोग हो रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Usha Kiran

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से इंसानों के जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। स्मार्टफोन से लेकर, टेक्नोलॉजी, हेल्थ और एजुकेशन आदि में इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है। किस कदर तेजी से यह भारत में आगे बढ़ रहा है इसका जीता जागता नमूना अब भारत के मशहूर तिरुमाला मंदिर में देखने को मिलने वाला है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन के दौरान प्रतीक्षा समय को कम करने AI कंट्रोल शुरू करने जा रहा है, जिससे यह आंकलन होगा कि कितनी भीड़ है, कितने भक्त दर्शन कर रहे हैं और कितने भक्त लाइन में खड़े हुए हैं। यह अपने आप में पहला ऐसा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होगा, जिसके चलते तिरुपति को देश का पहला AI वाला मंदिर कहा जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

TTD ने हाल ही में अपनी बोर्ड मीटिंग में Google और TCS जैसी टेक कंपनियों के साथ मिलकर दर्शन के दौरान प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए एडवांस AI टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के प्लान की घोषणा की थी। टीटीडी के प्रेसिडेंट बीआर नायु ने बोर्ड मीटिंग में कहा कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए तिरुमाला में लाइन और वैकुंठम कॉम्प्लेक्स में लंबे प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए सामान्य भक्तों के भले के लिए टीटीडी बोर्ड ने गूगल, टीसीएस और अन्य ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर एडवांस AI टेक्नोलॉजी का उपयोग करके तय समय के अंदर भक्तों को फ्री दर्शन प्रदान करने का फैसला लिया है।

Advertisement

वैकुंठम लाइन कॉम्प्लेक्स-I में एडवांस कैमरे, 3डी सिचुएशनल मैप के साथ लाइव डैशबोर्ड हैं, जिन्हें एक टेक टीम लगातार मॉनिटर करेगी। इससे भक्तों के अनुभव और मंदिर प्रशासन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर पर नया स्टैंडर्ड तय होता है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 6 हजार AI सपोर्टेड कैमरों से कनेक्ट है, जिसका सिस्टम हर मिनट 3,60,000 पेलोड, 518 मिलियन घटनाओं को संसाधित करता है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर खासतौर पर छुट्टियों और शुभ दिनों के मौके पर भीड़ कितनी ज्यादा होगी इसकी जानकारी देंगे, भीड़ में किसी भी गलत घटना को रोकेंगे और हर कदम पर भक्तों की सुरक्षा करेंगे।

नया कमांड हब सर्व दर्शनम (फ्री दर्शन) के प्रतीक्षा समय का पहले से पता लगाता है, 3D में भीड़भाड़ को दर्शाता है और भक्तों और मंदिर सिस्टम की सुरक्षा के लिए साइबर खतरे को मॉनिटर करता है। 6 हजार से ज्यादा AI कैमरों और हाई-परफॉर्मेंस वाले कंप्यूटरों के साथ तिरुमला अब डेली लाखों इवेंट को मैनेज करता है, जिससे भक्तों की लाइन को तेज किया जा सके और स्मार्ट तरीके से मैनेज किया जा सके। ICCC मंदिर के हर कदम पर क्राउड कंट्रोल, सेफ्टी और भक्तों की सिक्योरिटी शामिल करता है। ICCC तीर्थयात्रा के हर फेज में रीयल-टाइम डैशबोर्ड और प्रीव्यू विश्लेषण प्रदान करता है, जिसमें आपात स्थितियों से लेकर ड्रोन एसिस्टेंस और टैबलेट बेस्ड स्टाफ वेरिफिकेशन शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.