Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!

EVs के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में टेस्ला ने अपने मॉडल Y की बिक्री शुरू की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मार्च 2026 23:47 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला इसके लिए जल्द ही Terafab प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी
  • कंपनी के ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम्स में AI चिप्स का इस्तेमाल होता है
  • EVs के मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

सेमीकंडक्टर्स के मार्केट में ताइवान की TSMC का दबदबा है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) चिप्स के सेगमेंट में एंट्री कर रही है। बिलिनेयर Elon Musk की यह कंपनी इसके लिए जल्द ही Terafab प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी। पिछले वर्ष मस्क ने कहा था कि टेस्ला को AI चिप्स बनाने के लिए एक यूनिट लगानी होगी। 

EVs के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली यह कंपनी अपने ऑटोनॉमस व्हीकल्स की योजना को पूरा करने के लिए AI चिप का डिजाइन तैयार कर रही है। मस्क ने बताया था कि टेस्ला इसके लिए Intel के साथ कार्य कर सकती है। उनका कहना था, "हमने कोई डील साइन नहीं की है लेकिन इंटेल के साथ हम बातचीत कर सकते हैं।" इससे पहले भी मस्क ने AI5 चिप का टीजर दिया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए ताइवान की TSMC और दक्षिण कोरिया की Samsung के साथ भी टाई-अप किया जा सकता है। सेमीकंडक्टर्स के मार्केट में TSMC का दबदबा है। बहुत सी स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल कंपनियों को यह सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई करती है। 

इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का टेस्ला ने उत्तर नहीं दिया। टेस्ला के सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर सहित ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम्स में AI चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष मस्क ने बताया था, "हमें टेस्ला की Terafab यूनिट शुरू करनी होगी। यह यूनिट काफी बड़ी हो सकती है। हमें चिप्स की जितनी वॉल्यूम की जरूरत है उसे हासिल करने के लिए मुझे कोई रास्ता नहीं दिखता।"  EVs के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

भारत में पिछले वर्ष जुलाई में टेस्ला ने अपने मॉडल Y की बिक्री शुरू की थी। देश में कंपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। कंपनी के मॉडल Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y का ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट भी उपलब्ध है। मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ ज्यादा की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.