Paytm कर रही छंटनी की तैयारी, क्‍या AI है वजह?

Paytm Layoff : कंपनी ने बुधवार को कहा कि एआई बेस्‍ड क्षमताओं के दम पर महत्वपूर्ण कॉस्‍ट एफ‍िशिएंसी हासिल करने के लिए वह ‘छोटी संगठन संरचना’ (small organization structure) और ‘मुख्य से इतर कारोबारों को अलग करने’ की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 मई 2024 14:06 IST
ख़ास बातें
  • एक बार फ‍िर छंटनी कर सकती है पेटीएम
  • AI के दम पर कॉस्‍ट एफ‍िशिएंसी हासिल करने का लक्ष्‍य
  • जनवरी-मार्च त‍िमाही में हुआ है कंपनी को नुकसान
Paytm Layoff : वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के मालिकाना हक वाली पेटीएम एक बार फ‍िर नौकरियों पर कैंची चला सकती है। इसकी वजह और कोई नहीं, बल्कि एआई (आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस) है। निकट भविष्य में छंटनी के संकेत देते हुए डिजिटल पेमेंट सेक्‍टर की इस प्रमुख कंपनी ने बुधवार को कहा कि एआई बेस्‍ड क्षमताओं के दम पर महत्वपूर्ण कॉस्‍ट एफ‍िशिएंसी हासिल करने के लिए वह ‘छोटी संगठन संरचना' (small organization structure) और ‘मुख्य से इतर कारोबारों को अलग करने' की योजना बना रही है।

पेटीएम ने शेयर मार्केट को बताया कि AI के दम पर और मेन बिजनेस पर फोकस करते हुए ‘हम ऑर्गनाइजेशन के स्‍ट्रक्‍चर को छोटा करने समेत कॉस्‍ट एफ‍िशिएंसी पर काम कर रहे हैं'।

कंपनी ने कहा कि हमारे AI में चल रहे एक्‍सपेरिमेंट्स और सीख से फाइनेंशल इंडस्‍ट्री के लिए कस्‍टमर्स और मर्चेंट केयर में क्रांतिकारी बदलावों की संभावना है। यह रेवेन्‍यू जनरेशन और कॉस्‍ट को कम करने के नए रास्‍ते भी दिखाएगा।

पेटीएम ने कहा कि उसे "आने वाली तिमाहियों (क्‍वार्टर्स) में क्लियर रिजल्‍ट दिखने की उम्मीद है, जो इस इनिशिएटिव का नतीजा होंगे। कंपनी को इसका फायदा मार्केट में चल रहे कॉम्पिटिशन से मिलेगा।  
Advertisement

गौरतलब है कि पेटीएम की प्रमोटर कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को फाइनेंशल ईयर 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 550 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक (पीपीबीएल) की कुछ सर्विसेज पर बैन लगाने के बाद कंपनी का क्‍वॉर्टर रिजल्‍ट प्रभावित हुआ है। फाइनेंशल ईयर 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व 3 फीसदी घटकर 2,267 करोड़ रुपये रह गया।
Advertisement

मार्च महीने में भी खबर आई थी कि Paytm ने अपनी बैंकिंग यूनिट में लगभग 20 प्रतिशत वर्कर्स की छंटनी करने की योजना बनाई है। यह छंटनी ऑपरेशंस सहित कुछ डिविजंस में की जाएगी। Reuters की रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था "इस ऑर्डर की वजह से अप्रेजल के लिए कम रेटिंग्स वाले वर्कर्स को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। वर्कर्स में निराशा है क्योंकि मैनेजमेंट किसी की छंटनी नहीं करने के अपने वादे से मुकर गया है।" पिछले वर्ष दिसंबर में Paytm Payments Bank में लगभग 2,775 वर्कर्स थे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.