ChatGPT Go भारत में 1 साल के लिए फ्री, 4 नवंबर से कर पाएंगे ज्यादा चैट, इमेज जनरेट, 4788 रुपये का फायदा

OpenAI भारत में अपनी AI की पहुंच को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए ChatGPT Go को फ्री करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 08:45 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT Go भारत में 399 रुपये प्रति माह के बजट में आता है।
  • ChatGPT Go में लेटेस्ट मॉडल GPT-5 पर चलता है।
  • ChatGPT Go में हायर मैसेज लिमिट मिलती है।

ChatGPT Go

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

OpenAI भारत में अपनी AI की पहुंच को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए ChatGPT Go को फ्री करने जा रहा है। AI दिग्गज ने मंगलवार, 28 अक्टूबर को हुए एक इवेंट में घोषणा की है कि 4 नवंबर से साइन अप करने वाले भारतीय यूजर्स पूरे 12 महीने के लिए ChatGPT Go का उपयोग फ्री में कर पाएंगे। कंपनी 4 नवंबर को बेंगलुरु में पहला डेवडे एक्सचेंज इवेंट भी आयोजित करने वाली है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OpenAI के प्रेसिडेंट और ChatGPT हेड निक टर्ली ने कहा कि "भारत में अपने पहले डेवडे एक्सचेंज इवेंट से पहले हम ChatGPT Go को एक साल के लिए फ्री में उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों का एडवांस एआई तक आसान एक्सेस होने के साथ उसका फायदा मिलेगा।"

Advertisement

OpenAI भारत में अपना धीरे-धीरे विस्तार कर रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली में एक नए ऑफिस से हुई है, जो कि देश में उसका पहला ऑफिस है और देश में अपने एजुकेशन वर्टिकल को लीड करने के लिए एक अनुभवी एड-टेक एग्जीक्यूटिव को भी रखा गया है। कंपनी भारत में सेल्स के लिए भी नियुक्तियां कर रही है और बिलबोर्ड और ऑनलाइन स्तर पर अपनी सर्विस का विज्ञापन दे रही है।

ChatGPT Go भारत में 399 रुपये प्रति माह के बजट में आता है जो कि यूजर्स के लिए 4 नवंबर से सीमित समय के लिए फ्री होगा। कंपनी के अनुसार, मौजूदा ChatGPT Go सब्सक्राइबर्स को भी 12 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी, जिसकी रिडेम्पशन जानकारी बाद में शेयर की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि ChatGPT Go में प्लस और प्रो प्लान के सभी फीचर्स शामिल नहीं हैं। फिर भी यह कंपनी के लेटेस्ट मॉडल GPT-5 तक हायर मैसेज लिमिट और एक्सपेंड एक्सेस की सुविधा देता है। इसके साथ ही कई अधिक रिसर्च वाले टास्क तक लिमिटेड एक्सेस भी मिलता है।

आपको बता दें कि कंपनी ने कम दामों में ChatGPT का प्रीमियम एक्सेस प्रदान करने के लिए ChatGPT Go को लॉन्च किया था। ChatGPT Go के लॉन्च के बाद ही भारत में पेड ChatGPT सब्सक्राइबर्स दोगुने से भी ज्यादा हो गए। OpenAI ने इस डिमांड के बाद ChatGPT Go को दुनिया भर के करीब 90 बाजारों में भी पेश किया।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT Go, ChatGPT, OpenAI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.