अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर

OpenAI ने Microsoft PowerPoint के लिए नया ChatGPT इंटीग्रेशन लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स अब सिर्फ चैट करके स्लाइड्स बना, एडिट और व्यवस्थित कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मई 2026 16:16 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT अब PowerPoint के अंदर स्लाइड्स तैयार कर सकता है
  • यूजर्स नोट्स और डॉक्यूमेंट्स को प्रेजेंटेशन में बदल सकेंगे
  • OpenAI ने PowerPoint फीचर को बीटा रोलआउट में जारी किया

OpenAI ने Microsoft PowerPoint के लिए नया ChatGPT इंटीग्रेशन पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ चैट करके पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यूजर्स को स्लाइड्स बनाने, एडिट करने या कंटेंट व्यवस्थित करने के लिए अलग से डिजाइन स्किल्स की जरूरत नहीं होगी। नया फीचर फिलहाल बीटा फेज में रोलआउट किया जा रहा है और इसके जरिए ChatGPT सीधे PowerPoint के अंदर काम करेगा। यूजर्स नैचुरल लैंग्वेज कमांड देकर स्लाइड्स तैयार कर सकेंगे।

OpenAI के मुताबिक PowerPoint में ChatGPT इस्तेमाल करने के लिए एक नया साइडबार जोड़ा गया है। इसे इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स चैटबॉट से नई स्लाइड्स बनाने, पुराने प्रेजेंटेशन एडिट करने, नोट्स को प्रेजेंटेशन में बदलने और स्लाइड्स का फ्लो बेहतर करने जैसे काम करवा सकते हैं। खास बात यह है कि यह पूरा काम PowerPoint ऐप के अंदर ही किया जा सकेगा।

Advertisement

कंपनी का कहना है कि यूजर्स अपने नोट्स, डॉक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट्स, इमेज या पुराने प्रेजेंटेशन अपलोड करके ChatGPT से उन्हें प्रॉपर स्लाइड डेक में बदलने के लिए कह सकते हैं। OpenAI के मुताबिक यह फीचर सिर्फ स्लाइड्स बनाने तक सीमित नहीं रहेगा। यूजर्स ChatGPT से प्रेजेंटेशन रिव्यू करवाकर कंटेंट गैप्स, मिसिंग जानकारी और प्रेजेंटेशन फ्लो से जुड़ी सलाह भी ले सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे स्टोरीटेलिंग बेहतर होगी और जटिल जानकारी को आसान तरीके से समझाना आसान हो सकता है।

इसके अलावा ChatGPT स्लाइड्स में मौजूद कंटेंट को दोबारा लिखने, टेक्स्ट छोटा करने, जरूरी पॉइंट्स को स्पष्ट करने और टेबल्स से चार्ट स्लाइड्स बनाने जैसे काम भी कर सकेगा। OpenAI ने यह भी बताया कि यूजर्स स्क्रीनशॉट्स को एडिटेबल PowerPoint स्लाइड्स में बदल सकेंगे, जिससे कंटेंट को दोबारा तैयार करने की जरूरत कम हो सकती है।

OpenAI ने बताया कि ChatGPT for PowerPoint फिलहाल बीटा रोलआउट में उपलब्ध है। यह फीचर ChatGPT Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise, Edu, Teachers और K-12 यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। यूजर्स PowerPoint के Add-ins सेक्शन या Microsoft Marketplace के जरिए ChatGPT ऐड-इन इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद OpenAI अकाउंट से लॉग-इन करने पर ChatGPT सीधे PowerPoint के अंदर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.