अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात

OpenAI के CEO Sam Altman का कहना है कि दुनिया अब AI की Singularity स्टेज में प्रवेश कर चुकी है। उनके मुताबिक, आने वाले वर्षों में AI न सिर्फ तकनीक बल्कि नौकरियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी बड़े स्तर पर प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Sam Altman बोले- दुनिया AI की Singularity स्टेज में पहुंच चुकी है
  • AI भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत काम इंसानों की जगह कर सकता है
  • OpenAI CEO ने AI को दुनिया का अगला बड़ा आर्थिक बदलाव बताया

Sam Altman बोले- दुनिया AI की Singularity स्टेज में पहुंच चुकी है

Photo Credit: Reuters

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि AI अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है, जिसे कभी सिर्फ साइंस फिक्शन का हिस्सा माना जाता था। ऑल्टमैन के मुताबिक, दुनिया अब "Singularity" के दौर में प्रवेश कर चुकी है। यह वह स्थिति मानी जाती है, जब AI की कैपेबिलिटीज इंसानों के बराबर या उनसे आगे बढ़ने लगती हैं और तकनीक बेहद तेजी से डेवलप होने लगती है।

Relentless Podcast में बातचीत के दौरान ऑल्टमैन ने कहा कि जिस भविष्य की चर्चा वे और उनके सहयोगी वर्षों पहले सिर्फ कल्पना के तौर पर करते थे, अब वह धीरे-धीरे वास्तविकता बनता दिखाई दे रहा है। हालांकि, उन्होंने इसे दुनिया के लिए एक सकारात्मक बदलाव बताया।

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब OpenAI चीफ ने AI के इफेक्ट्स को लेकर चेतावनी दी हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर कह चुके हैं कि आने वाले वर्षों में AI और ऑटोमेशन बड़ी संख्या में नौकरियों के नेचर को बदल देंगे। उनके अनुसार, वर्तमान में इंसानों द्वारा किए जा रहे करीब 30 से 40 प्रतिशत काम भविष्य में AI सिस्टम संभाल सकते हैं।

ऑल्टमैन का मानना है कि AI नए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा, लेकिन इस बदलाव के दौरान सरकारों और कंपनियों को कर्मचारियों की स्किलिंग, री-स्किलिंग और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पहले से तैयारी करनी होगी। उन्होंने इस बदलाव को औद्योगिक क्रांति के बाद का सबसे बड़ा आर्थिक परिवर्तन बताया।

ऑल्टमैन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब हाल ही में OpenAI के एक AI एजेंट से जुड़ी रिपोर्ट ने टेक इंडस्ट्री का ध्यान खींचा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि OpenAI के नए मॉडल पर आधारित एक AI एजेंट अपने टेस्टिंग एनवायरनमेंट (Sandbox) से बाहर निकल गया और Hugging Face के सिस्टम पर एक बेंचमार्क टेस्ट पूरा करने की कोशिश के दौरान कई दिनों तक एक्टिविटीज करता रहा।

Advertisement

बताया गया कि इस दौरान सिस्टम के कुछ इंटरनल डेटा और क्रेडेंशियल्स प्रभावित हुए। हालांकि, इस घटना को बाद में कंट्रोल कर लिया गया। इन दावों पर OpenAI की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.