नवरात्रि और दुर्गा पूजा लुक वायरल: Google Gemini से ऐसे तैयार करें अपनी फेस्टिव स्टाइल AI फोटो

भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है और इसका असर अब Instagram पर भी दिख रहा है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2025 11:21 IST
ख़ास बातें
  • AI का उपयोग करके यूजर्स अपनी AI जनरेटेड गरबा लुक तैयार कर सकते हैं।
  • Google Gemini से सामान्य फोटो को एक नए स्टाइल में तब्दील कर सकते हैं।
  • फेस्टिव सीजन में फोटो को AI की मदद से शानदार बनाना सकते हैं।

नवरात्रि वायरल लुक

Photo Credit: Gemini

भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है और इसका असर अब Instagram पर भी दिख रहा है। टेक्नोलॉजी और AI का उपयोग करके यूजर्स अपनी AI जनरेटेड गरबा और दुर्गा पूजा लुक को सामान्य सेल्फी के बजाय डिजिटल मास्टरपीस में बदल रहे हैं। Google Gemini के जरिए आप भी अपनी सामान्य फोटो को एक नए स्टाइल में तब्दील कर सकते हैं। अब घर से बाहर निकले बिना ही अपनी फोटो को गरबा फंक्शन में डांस करते हुए तब्दील कर सकते हैं या फिर किसी दुर्गा पूजा के पंडाल में बदल सकते हैं।


अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में फोटो को AI की मदद से शानदार बनाना चाहते हैं तो Google Gemini आउटफिट फोल्ड से लेकर फेस्टिवल ज्वेलरी तक शामिल करके एक सामान्य फोटो को सिनेमैटिक फोटो में बदल देता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप भी अपनी सामान्य फोटो को ट्रेंड में शामिल करने के लिए AI के जरिए ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं।

Advertisement

Google Gemini से फेस्टिव ट्रेंड के लिए फोटो तैयार करते हुए इन बातों का ध्यान देना चाहिए।इस प्रकार निर्देश देंगे तो आप AI के जरिए बेहतर फेस्टिवल ट्रेंड वाली फोटो तैयार करवा पाएंगे।

हाई क्वालिटी वाली फोटो
अगर आप इस ट्रेंड के लिए अपनी फोटो तैयार कर रहे हैं तो हमेशा हाई क्वालिटी वाली फोटो इस्तेमाल करनी चाहिए, जिसमें सब्जेक्ट का चेहरा स्पष्ट नजर आता है। इससे एआई पोर्ट्रेट बनाने में कठिनाई नहीं होती है। चेहरे का स्ट्रक्चर ठीक रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए हाई क्वालिटी वाली फोटो लीजिए। गूगल जेमिनी AI फेस्टिवल फोटो ट्रेंड में बेहतर फोटो बनाने के लिए क्लियर फोटो अपलोड करने की सलाह दी जाती है।

प्रॉम्प्ट पर ध्यान देना
AI को प्रॉम्प्ट देते समय हुए सटीक तरीके से कम से कम निर्देश देना ही उचित है। बहुत ज्यादा और बहुत कम जानकारी देने से फोटो खराब हो सकती है, इसलिए सटीक जानकारी प्रदान करनी चाहिए। इसके लिए आप 3 या 4 विजुअल संकेतों का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

प्रॉम्प्ट सटीक होना चाहिए
अगर आपका प्रॉम्प्ट बहुत स्पष्ट है तो फोटो ठीक से बनेगी, क्योंकि ज्यादा जानकारी चीजों को मुश्किल करती है। इसके लिए आपको मुझे किसी अभिनेता या अभिनेत्री जैसा बनाओ आदि वाक्यांशों का उपयोग नहीं करना चाहिए और सटीक निर्देशों का उपयोग करना चाहिए। इसमें आप भारतीय वेशभूषा, कपड़े और साड़ी आदि का कलर, आभूषणों,लाइट स्टाइल, बैकग्राउंड और कलर आदि की जानकारी दें

चेहरा समान रखने पर ध्यान
AI फोटो तैयार करने के लिए प्रॉम्प्ट देते हुए आप अपना चेहरा समान रखना चाहते हैं तो चेहरे की विशेषताएं समान रखने और चेहरे का आकार न बदलने के लिए निर्देश दें, क्योंकि इससे आपका चेहरा असलियत में जैसा है वैसा ही नजर आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.