भारत के Medical Dialogues ने जीता Google का JournalismAI इनोवेशन चैलेंज

Google News Initiative की इस प्रतिस्पर्धा में दुनिया भर से 373 ऐप्लिकेट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें चयन की कड़ी प्रक्रिया के बाद Medical Dialogues ने जीत हासिल की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 17:40 IST
ख़ास बातें
  • इस प्रतिस्पर्धा में दुनिया भर से 373 ऐप्लिकेट्स ने हिस्सा लिया था
  • इसमें चयन की कड़ी प्रक्रिया के बाद Medical Dialogues ने जीत हासिल की है
  • इस प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य AI से पत्रकारिता में इनोवेशन को बढ़ाना है

इस प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य AI के जरिए पत्रकारिता में इनोवेशन को बढ़ाना है

भारत के मेडिकल जर्नलिज्म प्लेटफॉर्म Medical Dialogues को  Google के JournalismAI Innovation Challenge का विजेता चुना गया है। Google News Initiative की इस प्रतिस्पर्धा में दुनिया भर से 373 ऐप्लिकेट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें चयन की कड़ी प्रक्रिया के बाद Medical Dialogues ने जीत हासिल की है। 

#JournalismAI Innovation Challenge का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए पत्रकारिता में इनोवेशन को बढ़ाना और इसके भविष्य को बेहतर बनाना है। यह प्रतिस्पर्धा समाचार संगठनों को ऑडिएंस का जुड़ाव और रेवेन्यू में ग्रोथ को बढ़ाने् के लिए AI से जुड़े सॉल्यूशंस को तलाशने के लिए सशक्त बनाती है। इस प्रतिस्पर्धा को जीतने के साथ Medical Dialogues को अपने प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता के साथ विश्वसनीय मेडिकल जर्नलिज्म को पाठकों और पेशेवरों तक पहुंचाने के लिए सहायता मिलेगी। 

Advertisement

इस बारे मे Medical Dialogues की एडिटर इन चीफ, Meghna A Singhania ने कहा, "इस उत्कृष्ट चुनौती में एकमात्र भारतीय न्यूज पोर्टल के तौर पर चुने जाने से हमें सम्मान मिला है। इससे मेडिकल जर्नलिज्म में बड़ा बदलाव लाने के लिए AI और इनोवेशन का इस्तेमाल करने की हमारी प्रतिबद्धता को पहचाना गया है। हम वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का इंतजार कर रहे हैं। हम इस अवसर का इस्तेमाल हमारे पाठकों के लिए अधिक प्रभावशाली कंटेंट तैयार करने में करेंगे।" इस प्रतिस्पर्धा को जीतने पर मिलने वाली फंडिंग से आधुनिक सॉल्यूशंस को लागू किया जाएगा जिससे यूजर का एक्सपीरिएंस और जुड़ाव बढ़ेगा। इसके साथ ही कंटेंट को भी बेहतर किया जाएगा। 

Medical Dialogues के चेयरमैन, Dr Prem Aggarwal का कहना था, "हमारी क्षमताओं को बढ़ाने का अवसर मिलने से हम उत्साहित हैं। इससे मेडिकल जर्नलिज्म में हमारे कार्य का असर बढ़ेगा। यह उपलब्धि हमारी टीम की कड़ी मेहनत और हमारे पाठकों के बेशकीमती विश्वास का एक प्रमाण है।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.