Jio AI Classroom हुआ लॉन्च: बिना 1 पैसा दिए Free में सीखें AI

Jio AI Classroom प्रोग्राम JioPC और Jio Institute के साथ मिलकर तैयार किया गया है। Jio का दावा है कि यह एक सर्टिफाइड, स्ट्रक्चर्ड और शुरुआती यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया कोर्स है, जो AI की बेसिक जानकारी से शुरुआत करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Jio AI Classroom एक फ्री ऑनलाइन कोर्स है
  • यह चार हफ्तों का कोर्स है, जिसमें हर हफ्ते लगभग एक घंटे की क्लास होगी
  • स्टूडेंट्स के साथ-साथ प्रोफेशनल्स और “लाइफलॉन्ग लर्नर्स” के लिए भी है

यह चार हफ्तों का कोर्स है, जिसमें हर हफ्ते लगभग एक घंटे की लेक्चर क्लास दी जाएगी।

Photo Credit: Jio

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आम लोगों तक पहुंचाने के मकसद से Jio ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के पहले दिन AI Classroom नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह एक फ्री ऑनलाइन कोर्स है, जो हर यूजर को "AI Ready" बनाने के विजन के साथ शुरू किया गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले वक्त में AI हर सेक्टर में जरूरी स्किल बनने जा रही है और इस कोर्स के जरिए Jio हर यूजर को उस बदलाव के लिए तैयार करना चाहता है।

यह प्रोग्राम JioPC और Jio Institute के साथ मिलकर तैयार किया गया है। Jio का दावा है कि यह एक सर्टिफाइड, स्ट्रक्चर्ड और शुरुआती यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया कोर्स है, जो AI की बेसिक जानकारी से शुरुआत करता है। इसका मकसद है कि हर यूजर न सिर्फ AI को समझे बल्कि उसे अपने काम और पढ़ाई में इस्तेमाल करना भी सीखे।

Advertisement

Reliance Jio के मुताबिक, यह कोर्स चार हफ्तों का फाउंडेशन प्रोग्राम है, जिसमें हर हफ्ते एक घंटे की लेक्चर क्लास होगी। यूजर्स को इस दौरान कई पॉपुलर AI टूल्स जैसे ChatGPT, Google Gemini, Adobe Express, Suno.ai और ElevenLabs का एक्सेस मिलेगा। कोर्स के हिस्से के तौर पर यूजर्स को AI की मदद से प्रेजेंटेशन डिजाइन करना, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सीखना और एक फाइनल प्रोजेक्ट तैयार करना होगा।

कोर्स के कंटेंट में AI के बेसिक कॉन्सेप्ट्स, रिसर्च में AI का इस्तेमाल, डिजाइन और प्रेजेंटेशन क्रिएशन और रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे टॉपिक्स शामिल हैं। IMC 2025 में कंपनी ने बताया कि AI Classroom सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए नहीं है, बल्कि प्रोफेशनल्स और “लाइफलॉन्ग लर्नर्स” के लिए भी उतना ही उपयोगी रहेगा।

जो भी यूजर्स यह कोर्स पूरा करेंगे, उन्हें Jio की तरफ से एक स्पेशल डिजिटल बैज और अचीवमेंट का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। खास बात यह है कि JioPC यूजर्स को Jio Institute से ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी मिलेगा। साथ ही उन्हें एडवांस्ड AI टूल्स और एक्सटेंडेड लर्निंग रोडमैप का भी एक्सेस मिलेगा।

Advertisement

Jio AI Classroom सभी यूजर्स के लिए फ्री है। कोई भी यूजर अपने PC, लैपटॉप, डेस्कटॉप या JioPC से इसमें रजिस्टर कर सकता है। JioPC, जो किसी भी टीवी या स्क्रीन को एक फुल-फ्लेज्ड कंप्यूटर में बदल देता है, इस कोर्स के लिए खास तौर पर ऑप्टिमाइज्ड रहेगा। JioPC यूजर्स अपने होम पेज से सीधे इस कोर्स तक पहुंच सकेंगे।
 

Jio AI Classroom क्या है?

Jio AI Classroom एक फ्री ऑनलाइन कोर्स है, जिसे Jio Institute और JioPC के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। इसका मकसद यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बेसिक समझ देना है।

यह कोर्स कितने दिनों का है?

यह चार हफ्तों का कोर्स है, जिसमें हर हफ्ते लगभग एक घंटे की लेक्चर क्लास दी जाएगी।

Advertisement

क्या यह कोर्स सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए है?

नहीं, Jio का कहना है कि AI Classroom स्टूडेंट्स के साथ-साथ प्रोफेशनल्स और “लाइफलॉन्ग लर्नर्स” के लिए भी है।

कोर्स में कौन-कौन से AI टूल्स सिखाए जाएंगे?

इस कोर्स में ChatGPT, Google Gemini, Adobe Express, Suno.ai और ElevenLabs जैसे पॉपुलर AI टूल्स का एक्सेस मिलेगा।

कोर्स पूरा करने पर क्या मिलेगा?

कोर्स पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को डिजिटल बैज और अचीवमेंट सर्टिफिकेट मिलेगा। JioPC यूजर्स को Jio Institute की ओर से ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.