500 करोड़ के निवेश से लेकर 18,000 हाई-एंड GPU तक, AI वॉर में एक्टिव हुआ भारत!

DeepSeek की एफिशिएंसी को स्वीकार करते हुए, वैष्णव ने भारत की AI प्रतिभा पर विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय रिसर्चर्स और डेवलपर्स आने वाले दिनों में इसी तरह के इनोवेशन लाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 18:43 IST
ख़ास बातें
  • R&D को बढ़ाने के लिए 18,000 हाई-एंड GPU को सूचीबद्ध किया गया
  • ये जीपीयू एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए अहम हैं
  • मार्च में सरकार ने IndiaAI मिशन के तहत $1.25 बिलियन निवेश की घोषणा की थी

Photo Credit: Reuters

भारत सरकार ने शिक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एनडीटीवी से बात करते हुए रिसर्चर्स, शिक्षाविदों और स्टार्टअप्स को एडवांस AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के महत्व पर जोर देते हुए नई और उभरती टेक्नोलॉजी पर सरकार के फोकस पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा, "पूरी फैसेलिटी प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण था ताकि शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, स्टार्ट-अप को उन GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) का उपयोग करने का अवसर मिल सके, जो अत्याधुनिक हैं।"

IndiaAI मिशन के हिस्से के रूप में, सरकार ने देश में एआई रिचर्स एंड डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए पहले ही 18,000 हाई-एंड जीपीयू को सूचीबद्ध कर लिया है। ये जीपीयू एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए अहम हैं और इनकी संख्या मॉडल कॉम्प्लेक्सिटी, डेटा साइज और ट्रेनिंग ड्यूरेशन जैसे कारकों पर निर्भर करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहल AI क्षमताओं को मजबूत करने और एडवांस कंप्यूटिंग रिसोर्सेज को टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लिए अधिक सुलभ बनाने के भारत के व्यापक प्रयासों के अनुरूप है। इस कदम से स्टार्टअप्स, रिसर्च सेंटर और AI-पावर्ड इनोवेशन पर काम करने वाले बिजनेस को लाभ मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा के लिए इस नए AI सेंटर के लिए बजट आवंटन पिछले निवेशों पर आधारित है। मार्च 2024 में, सरकार ने IndiaAI मिशन के तहत 1.25 बिलियन डॉलर AI निवेश की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य AI स्टार्टअप को सपोर्ट करना और एक मजबूत AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। इसके अलावा, यह नया एक्सिलेंस सेंटर कृषि, स्वास्थ्य और स्सटेनेबल शहरों के लिए 2023 में स्थापित तीन एक्सिलेंस सेंटर्स में शामिल होगा। सरकार कथित तौर पर AI डेवलपमेंट में रिसर्च सेंटर को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में देखती है और कई क्षेत्रों में AI एप्लिकेशन के विस्तार पर फोकस कर रही है।

पब्लिकेशन से बात करते हुए श्री वैष्णव ने चाइनीज AI चैटबॉट DeepSeek के बारे में भी बात की, जिसने दुनिया भर में चर्चा छेड़ दी है। डीपसीक ने एनवीडिया के H800 चिप्स का उपयोग करके $6 मिलियन से कम खर्च करके केवल दो महीनों में एक AI मॉडल बनाने का दावा किया है। इसकी एफिशिएंसी को स्वीकार करते हुए, वैष्णव ने भारत की AI प्रतिभा पर विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय रिसर्चर्स और डेवलपर्स आने वाले दिनों में इसी तरह के इनोवेशन लाएंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Artificial Intelligence, AI, DeepSeek, ChatGPT, Ashwini Vaishanw
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.