AI से हेल्थ सेक्टर में मिलेंगी नौकरी, IIT दिल्ली ने शुरू किया हेल्थकेयर में AI के लिए ऑनलाइन कोर्स

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली और एडटेक कंपनी टीमलीज ने मिलकर हेल्थकेयर में AI पर एक नया ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 09:27 IST
ख़ास बातें
  • IIT दिल्ली ने हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव कोर्स शुरू किया है।
  • यह कोर्स वीकेंड पर ऑनलाइन क्लास के साथ 24 हफ्ते तक चलता है।
  • कोर्स की फीस 1.20 लाख रुपये + 18 प्रतिशत जीएसटी है।

हेल्थकेयर में AI का उपयोग बढ़ रहा है।

Photo Credit: Pexels/Pavel Danilyuk

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली और एडटेक कंपनी टीमलीज ने मिलकर हेल्थकेयर में AI पर एक नया ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। चिकित्सकों, इंजीनियरों, डाटा प्रोफेशनल और मेड टेक एंटरप्रेनर के लिए डिजाइन किया गया यह कोर्स 24 हफ्ते तक चलता है। यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स को मरीज की देखभाल, बीमारी का पता लगाने, पब्लिक हेल्थ और अस्पताल के संचालन में नए तरीके से आगे बढ़ने में मदद करने वाले स्किल प्रदान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


कैसा है कोर्स और कितनी है फीस 


Advertisement
ऑनलाइन प्रोग्राम हेल्थकेयर के लिए एआई में एक एकेडमिक और प्रैक्टिकल फाउंडेशन प्रदान करता है। स्टूडेंट्स को क्लिनिकल ​​​​डेटासेट के साथ प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है। इसमें अस्पताल डेटा सिस्टम की जानकारी मिलती है, इसके साथ ही बीमारी का पता लगाने, रिस्क स्कोरिंग, इमेजिंग और प्रीडेक्टिव विश्लेषण के लिए एआई मॉडल तैयार करना सीखने को मिलता है। कोर्स की फीस 1.20 लाख रुपये + 18 प्रतिशत जीएसटी है।


कौन कर सकता है कोर्स


इंडस्ट्री और एजुकेशन सेक्टर में काम करने वाला कोई भी ग्रेजुएट प्रोफेशनल हेल्थकेयर में एआई से संबंधित एरिया में काम करता है तो वह इस कोर्स के लिए पात्र है। कोर्स रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Advertisement

IIT दिल्ली का यह हेल्थकेयर कोर्स नवंबर में शुरू होगा। यह कोर्स वीकेंड पर लाइव, इंटरैक्टिव ऑनलाइन सेशन के जरिए पढ़ाया जाएगा, जिससे वर्किंग प्रोफेशनल के लिए ज्यादा सुविधा होगी। कोर्स पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स के लिए ये अवसर खुलने की उम्मीद:

AI/ML इंजीनियर: रोग की पहचान, रोग की भविष्यवाणी या मेडिकल इमेजिंग के लिए AI मॉडल डिजाइन और डेवलप करना।
Advertisement

हेल्थकेयर डाटा साइंटिस्ट: इंसाइट जनरेट करने और रोगी के परिणामों की भविष्यवाणी करने के लिए क्लिनिकल ​डाटा का विश्लेषण करना।

क्लिनिकल AI रिसर्चर: दुनिया के हेल्थकेयर सेटिंग्स में AI टूल की रिसर्च और वैलिडेशन (मान्यकरण) करना।
Advertisement

डिजिटल हेल्थ कंसल्टेंट: बेहतर देखभाल के लिए AI सॉल्युशन अपनाने में हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को गाइड करना।
Advertisement

मेडिकल इमेजिंग एक्सपर्ट: ज्यादा स्पीड और सटीकता के साथ एक्स-रे, एमआरआई और सीटी स्कैन की व्याख्या करने के लिए AI का उपयोग करना।

AI प्रोडक्ट मैनेजर: हेल्थटेक AI बेस्ड हेल्थकेयर प्रोडक्ट के डेवलपमेंट और डिप्लॉयमेंट की देखरेख करना।

डाटा गवर्नेंस स्पेशलिस्ट: यह सुनिश्चित करना कि AI मॉडल हेल्थयर डाटा प्राइवेसी और कंप्लायंस स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हैं।

हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पात्रता क्या है।

हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम को हेल्थकेयर में एआई से संबंधित एरिया में काम करने वाले ग्रेजुएट प्रोफेशनल कर सकते हैं।

हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अवधि कितनी है।

हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अवधि 24 हफ्ते है।

हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की फीस कितनी है।

हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की फीस 1.20 लाख रुपये + 18 प्रतिशत जीएसटी है।

हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के बाद कहां नौकरी के अवसर हैं।

हेल्थकेयर में AI पर ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम पूरा करने के बाद हेल्थकेयर डाटा साइंटिस्ट, क्लिनिकल AI रिसर्चर, डिजिटल हेल्थ कंसल्टेंट, मेडिकल इमेजिंग विश्लेषक, AI प्रोडक्ट मैनेजर और डाटा गवर्नेंस स्पेशलिस्ट सेक्टर में नौकरी के अवसर हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.