अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!

Hong Kong में जल्द ही एक ऐसा रिटेल स्टोर खुलने जा रहा है जिसे Humanoid Robot ऑपरेट करेगा। "Xiao Gai" नाम का यह रोबोट ग्राहकों से बातचीत करने, प्रोडक्ट्स सुझाने और खरीदारी में मदद करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जून 2026 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Hong Kong में खुलने जा रहा Humanoid Robot वाला स्टोर
  • Xiao Gai Robot ग्राहकों की खरीदारी में करेगा मदद
  • AI के प्रैक्टिकल यूज को बढ़ावा देने की तैयारी

Photo Credit: Galbot

हांगकांग में जल्द ही एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर खुलने जा रहा है, जहां ग्राहकों की मदद के लिए कोई इंसान नहीं बल्कि एक Humanoid Robot मौजूद होगा। 24 घंटे चलने वाला यह स्टोर Hung Hom Waterfront पर बनाया जा रहा है और यहां आने वाले लोकल लोगों के साथ-साथ टूरिस्ट्स को भी कई भाषाओं में सर्विस मिलेगी। हांगकांग सरकार इस प्रोजेक्ट को AI को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है। इस स्टोर को Embodied AI पर काम करने वाली चीन की एक कंपनी डेवलप कर रही है और यह मेनलैंड चीन के बाहर उसका पहला प्रोजेक्ट होगा।

हांगकांग के वित्त सचिव पॉल चान ने अपने वीकली ब्लॉग में इस प्रोजेक्ट का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद लोगों के बीच AI को लेकर समझ बढ़ाना और इसके असल यूसेज को सामने लाना है। चान के मुताबिक, कंपनी का हांगकांग में आना शहर के ओपन मार्केट और ग्लोबल इनोवेशन हब के तौर पर उसकी पहचान को भी दिखाता है।

Advertisement

इस स्टोर में "Xiao Gai" नाम का Humanoid Robot ग्राहकों से सीधे बातचीत करेगा। जैसे ही कोई व्यक्ति स्टोर के पास पहुंचेगा, रोबोट उससे बातचीत शुरू कर सकेगा, प्रोडक्ट्स देखने के लिए प्रोत्साहित करेगा और खरीदारी में मदद करेगा। यह स्टोर करीब 9 वर्ग मीटर के कैप्सूल फॉर्मेट में बनाया जाएगा, जिसे अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां स्नैक्स, क्रिएटिव मर्चेंडाइज और कुछ ओवर-द-काउंटर दवाइयां भी बेची जा सकेंगी।

यह मॉडल कंपनी के बीजिंग के हाइदियान डिस्ट्रिक्ट में मौजूद "Galaxy Space Capsule" स्टोर पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा रिटेल स्टोर है जिसे नियमित तौर पर ह्यूमनॉइड रोबोट ऑपरेट करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त की शुरुआत से यह स्टोर रोजाना करीब 1,000 ग्राहकों को सर्विस दे रहा है। हांगकांग में आने वाला नया स्टोर सिर्फ एक रिटेल एक्सपेरिमेंट नहीं है, बल्कि यह भी दिखाएगा कि Embodied AI को शहरों के सामान्य माहौल में कैसे शामिल किया जा सकता है।

Embodied AI ऐसी टेक्नोलॉजी को कहा जाता है जिसमें AI को रोबोट, ऑटोनॉमस व्हीकल्स या दूसरे फिजिकल सिस्टम्स के अंदर लगाया जाता है। ये सिस्टम सेंसर की मदद से अपने आसपास के माहौल को समझते हैं, तुरंत फैसले लेते हैं और वास्तविक दुनिया में लोगों के साथ इंटरैक्ट करते हैं। यानी यहां AI सिर्फ स्क्रीन या चैटबॉट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सीधे कस्टमर एक्सपीरियंस का हिस्सा बन जाता है।

Advertisement

यह प्रोजेक्ट ऐसे समय सामने आया है जब हांगकांग AI और Embodied Intelligence के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। चान ने यह भी बताया कि शहर में AI डेवलपमेंट के लिए एक हाई-लेवल सरकारी कमेटी बनाई गई है, जिसकी पहली बैठक इसी महीने होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.