सुंदर पिचाई ने शेयर किए 3 केले, निकला Google का नया AI टूल! जानिए क्या है Nano Banana?

Google ने अपने Gemini 2.5 Flash Image अपडेट के साथ Nano Banana AI टूल पेश किया है। सुंदर पिचाई के 3 केले वाले पोस्ट से टीज हुआ यह टूल फोटो एडिटिंग में कंसिस्टेंसी और स्मूद रिज़ल्ट्स का वादा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 16:13 IST
ख़ास बातें
  • सुंदर पिचाई ने 3 केले पोस्ट कर टीज़ किया Nano Banana AI टूल
  • Gemini 2.5 Flash Image अपडेट के साथ आया नया फीचर
  • फोटो एडिटिंग में अब हर बार मिलेगा कंसिस्टेंट और स्मूद रिजल्ट

Google का Nano Banana सीधे तौर पर Adobe Photoshop के AI टूल को टक्कर देगा!

Google के CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही में X (पहले Twitter) पर तीन केले वाली फोटो डालकर सबको कंफ्यूज कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग अंदाजे लगाते रहे कि ये हेल्दी डाइट का मैसेज है या फिर कोई नया जोक। लेकिन असली सस्पेंस अब खुला है, दरअसल ये पोस्ट था Google के नए AI टूल “Nano Banana” का टीजर। यह टूल खासतौर पर फोटो एडिटिंग को स्मार्ट, फास्ट और ज्यादा कंसिस्टेंट बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Google का दावा है कि Nano Banana चेहरों या ऑब्जेक्ट्स को बार-बार एडिट करने पर भी उनकी पहचान बिगाड़े बिना रियलिस्टिक रिजल्ट देगा। इसे Gemini 2.5 Flash Image अपडेट के साथ रोलआउट किया गया है और आने वाले वक्त में यह यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं

Nano Banana क्या है?

Nano Banana को Google ने खासतौर पर AI इमेज जनरेशन और एडिटिंग की “खामियों” को ठीक करने के लिए बनाया है। अभी तक ज्यादातर AI टूल्स में एक दिक्कत ये रहती है कि बार-बार एडिट करने पर चेहरा या ऑब्जेक्ट पूरी तरह बदल जाते हैं। Nano Banana इस समस्या को हैंडल करके हर एडिट में ऑब्जेक्ट की पहचान और डिटेल्स को बरकरार रखता है।

क्या है Nano Banana की खासियतें?

  • कंसिस्टेंट रिजल्ट्स: चाहे कितनी भी बार चेहरा या ऑब्जेक्ट एडिट करो, आउटपुट बिगड़ेगा नहीं।
  • स्पीड और स्मूदनेस: Gemini 2.5 Flash Image की वजह से एडिटिंग और जनरेशन प्रोसेस बेहद तेज।
  • टेक्स्ट-टू-इमेज और मिक्सिंग: किसी भी टेक्स्ट से तुरंत फोटो बनाना और अलग-अलग इमेज मिलाना अब और नैचुरल लगेगा।
  • मास्क-फ्री: यूजर को लिखकर बताना होगा कि क्या कहना है और यह पारंपरिक लेयर्स या मास्किंग टूल के बिना ही कॉमप्लेक्स एडिटिंग कर देगा।
  • मोबाइल-फ्रेंडली: Nano Banana को Gemini ऐप में इंटीग्रेट किया गया है, जो मोबाइल और वेब दोनों पर चलेगा।

Advertisement

क्यों खास है Nano Banana?

Google इसे “banana-level smooth” एडिटिंग कह रहा है। मतलब, नतीजे इतने नैचुरल होंगे कि पहचानना मुश्किल होगा कि फोटो AI से बनी है या कैमरे से। यह यूजर्स के लिए तब गेम-चेंजर साबित हो सकता है जब उन्हें बार-बार विजुअल्स एडिट करने पड़ते हैं, जैसे डिजाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स।

मार्केट पर असर

Nano Banana सीधे तौर पर Adobe Photoshop के AI टूल्स, Canva और अन्य जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देता है। Google की स्ट्रेंथ Gemini का डीप इंटीग्रेशन और मोबाइल-फ्रेंडली अप्रोच है। साथ ही, इसे फ्री और प्रीमियम दोनों तरह के यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे इसका अपनापन और भी आसान हो जाएगा।

Advertisement

सोशल मीडिया हाइप

सुंदर पिचाई का तीन केले वाला पोस्ट अब एकदम क्लियर हो चुका है। यूजर्स मजाक में कह रहे हैं - “Apple iPhone तो है, अब Google Banana भी आ गया।” लेकिन नाम से ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या Google का Nano Banana वाकई में इमेज एडिटिंग की दुनिया में “नेक्स्ट बिग थिंग” बनेगा।

Nano Banana आखिर है क्या?

Nano Banana Google का नया AI एडिटिंग टूल है, जो Gemini 2.5 Flash Image अपडेट के साथ आया है। ये फोटो एडिटिंग और इमेज जनरेशन में कंसिस्टेंसी लाता है।

Advertisement

इसकी सबसे बड़ी खासियत क्या है?

बार-बार एडिट करने पर भी चेहरों और ऑब्जेक्ट्स की डिटेल्स खराब नहीं होतीं। यानी हर बार स्मूद और रियलिस्टिक रिजल्ट मिलेगा।

यह टूल कहां यूज किया जा सकेगा?

Nano Banana को Google Gemini ऐप और वेब दोनों पर उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले अपडेट्स में इसे अन्य Google प्रोडक्ट्स (जैसे Google Photos) में भी इंटीग्रेट किया जा सकता है।

Nano Banana का मुकाबला किनसे होगा?

इसका सीधा कॉम्पिटिशन Photoshop, Canva और MidJourney जैसे AI इमेज टूल्स से होगा। Google इसे गेम-चेंजर मान रहा है।

Advertisement

क्या यह टूल फ्री होगा या पेड?

फिलहाल Google ने प्राइसिंग डिटेल्स क्लियर नहीं की हैं। संभावना है कि बेसिक फीचर्स फ्री होंगे और एडवांस फीचर्स Gemini Advanced सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Gemini, Nano Banana, nano banana Features, Nano Banana AI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.