Google ने AI मोड में शामिल किया सर्च लाइव, फोन का कैमरा ऑन करके मिलेगा हर सवाल का जवाब

Google भारत में अपने यूजर्स को नई सुविधा प्रदान करते हुए अपने AI मोड में लाइव सर्च फीचर को पेश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 14:20 IST
ख़ास बातें
  • भारत में लाखों लोग अब अपनी पसंदीदा भाषा में कठिन सवाल पूछ पाएंगे।
  • AI मोड बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में चलेगा।
  • AI मोड में लाइव सर्च फीचर यूजर्स को सवाल पूछने का नया तरीका प्रदान करेगा।

Google AI मोड नई भारतीय भाषाओं में काम करेगा।

Photo Credit: Google

Google भारत में अपने यूजर्स को नई सुविधा प्रदान करते हुए अपने AI मोड में लाइव सर्च फीचर को पेश कर रहा है। साथ ही साथ अब यूजर्स AI मोड को 7 नई भारतीय भाषाओं में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। सर्च लाइव AI मोड के अंदर एक नई कंवर्सेशनल कैपेसिटी है जो कि वॉयस और कैमरे का उपयोग करती है। इसके जरिए आप अपने सामने मौजूद वस्तु और स्थान के बारे में सवाल पूछ पाएंगे। अमेरिका के बाद भारत पहला देश है, जहां यह सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकेगा। इस अपडेट के साथ सर्च को यूजर्स को लिए आसान बनाया जा रहा है, जिससे कुछ भी सवाल पूछा जा सके। आइए गूगल के इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI मोड में शामिल हुईं 7 नईं भारतीय भाषाएं

Google के ब्लॉग के अनुसार, भारत में लाखों लोगों को अब अपनी पसंदीदा भाषा में कठिन सवाल पूछ पाएंगे। गूगल इसमें मदद करने के लिए AI मोड में बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू को शामिल कर रहा है। अगले हफ्ते से AI मोड इन नई भाषाओं में भी काम करना शुरू कर देगा। 

AI मोड में आया सर्च लाइव फीचर

टेक दिग्गज अब गूगल से बात करने का नया तरीका लेकर आया है। भारतीय मल्टीमॉडल सर्च के पावर यूजर्स हैं, जो दुनिया भर में वॉइस और विजुअल सर्च दोनों के मामले में गूगल का सबसे बड़ा यूजर बेस है। अब भारतीय यूजर्स के लिए AI मोड में Search Live अब अंग्रेजी और हिंदी भाषा में काम करेगा। यह Google को उपयोग करने का एक नया बातचीत का तरीका है। इससे यूजर्स सर्च से बात कर सकते हैं। अपने कैमरे का उपयोग करके अपने सामने मौजूद चीजों के बारे में रीयल-टाइम मदद प्राप्त कर सकते हैं।

इससे आप किसी समस्या का निवारण पा सकते हैं। चाहे आप कोई DIY प्रोजेक्ट कर रहे हों, स्कूल के काम में मदद चाहिए या किसी नई जगह की खोज करनी हो इन सभी में यह काम आता है। उदाहरण के लिए अगर आप घर पर आइस्ड माचा बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो आप Google को अपनी सामग्री दिखा सकते हैं और पूछ सकते हैं कि आइस्ड माचा बनाने के लिए इन्हें सही क्रम में कैसे मिलना चाहिए? जिससे आपको तुरंत मदद के लिए सलाह मिल सकेगी। सर्च लाइव आज से भारत में शुरू हो रहा है और आने वाले हफ्तों में और लोगों के लिए उपलब्ध होगा। इसे उपयोग करने के लिए आपको सिर्फ Google ऐप खोलनी है और सर्च बार के नीचे नए लाइव आइकन पर टैप करना है या लेंस खोलना है और स्क्रीन के नीचे लाइव का चयन करना है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google AI Mode, Search Live, Google Update

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.