क्या है वो रोबोट डॉग जिसने AI Summit में Galgotias University से उसका पवेलियन छीन लिया? यहां जानें पूरी कहानी

India AI Impact Summit 2026 में Galgotias University द्वारा प्रदर्शित रोबोट डॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। Orion नाम से दिखाया गया मॉडल दरअसल Unitree Go2 निकला।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Orion नाम से दिखाया गया रोबोट Go2 निकला
  • AI Summit में स्टॉल खाली करने के निर्देश
  • यूनिवर्सिटी ने मिसकम्युनिकेशन बताया मामला

AI Summit में Galgotias University को स्टॉल खाली करने के निर्देश

भारत मंडपम में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में एक विवाद सामने आया है, जिसने एक एजुकेशनल इंस्टिट्यूट को शोकेस से बाहर कर दिया। नोएडा स्थित Galgotias University को अपने प्रदर्शनी स्टॉल को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि उसने एक चीनी-निर्मित AI-पावर्ड रोबोट डॉग को अपनी ‘इनोवेशन' बताकर दिखाया, जिसके बाद सोशल मीडिया और टेक कम्युनिटी में तीखी आलोचना शुरू हुई। इस विवाद का केंद्र उस रोबोट डॉग का असली टेक और सोर्स है, जो कि किसी रिसर्च का प्रोटोटाइप नहीं बल्कि एक Unitree Robotics का कॉमर्शियल मॉडल है।

समस्या उस समय शुरू हुई जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन में एक रोबोट डॉग को “Orion” नाम से दिखाया गया और एक वीडियो में प्रोफेसर ने इसे अपने यूनिवर्सिटी के “Centre of Excellence” की इनोवेशन बताया। लेकिन टेक कम्युनिटी और दर्शकों ने इसे तुरंत चीन की कंपनी Unitree Robotics द्वारा डेवलप्ड Unitree Go2 के रूप में पहचाना - एक AI-इनेबल्ड फोर-लेग्ड रोबोट, जो साल 2023 से ग्लोबल मार्केट में बेचा जा रहा है।

Unitree Go2 में एडवांस्ड AI-पावर्ड नेविगेशन, LiDAR-बेस्ड सेंसर और कैमरा जैसे फीचर्स हैं जो इसे ऑटोनॉमस मूवमेंट, निगरानी और रोबोटिक्स डेमोंस्ट्रेशन के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि भारत में इंपोर्ट टैक्स और शिपिंग के बाद यह कीमत 3-5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

विवाद इसलिए बढ़ गया क्योंकि एक ऐसे AI समिट में, जिसे भारत में तकनीकी आत्मनिर्भरता और घरेलू AI इनोवेशन के प्रदर्शन के लिए आयोजित किया जा रहा है, एक बाहरी सोर्स से आया रोबोटिक डॉग अपनी इन-हाउस टेक के रूप में प्रदर्शित किया गया, जो दर्शकों और एक्सपर्ट्स ने मिस-रिप्रेजेंटेशन के रूप में देखा।

इस मुद्दे पर आलोचना बढ़ने के बाद आयोजकों ने यूनिवर्सिटी से पवेलियन खाली करने को कहा और बिजली सप्लाई काट दी गई, जिससे स्टॉल को हटाया जाना शुरू हुआ। Galgotias University ने बाद में स्पष्ट भी किया कि उसने खुद यह रोबोट डेवलप नहीं किया, बल्कि इसे छात्रों के लिए टेक्निकल एक्सपीरियंस के रूप में लाया गया था और "डेवलप" व "डेवलपमेंट" जैसे शब्दों के इस्तेमाल से भ्रम पैदा हो गया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.