भारत में पहली AI आंगनवाड़ी तैयार, ग्रामीण बच्चों को मिल रही डिजिटल शिक्षा

आर्टफिशियल इंटेलीजेंस (AI) अब धीरे-धीरे दुनिया समेत भारत में भी अपने पैर पसार रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अगस्त 2025 12:30 IST
ख़ास बातें
  • AI अब धीरे-धीरे दुनिया समेत भारत में भी अपने पैर पसार रहा है।
  • भारत में पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली आंगनवाड़ी चल रही है।
  • यह AI की दुनिया में एक बड़ा क्रान्तिकारी कदम है।

AI लर्निंग का नया तरीका बन रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Swastik Arora

आर्टफिशियल इंटेलीजेंस (AI) अब धीरे-धीरे दुनिया समेत भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। इसी के साथ भारत में पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली आंगनवाड़ी चल रही है जो कि महाराष्ट्र के नागपुर जिले से करीब 18 किमी दूर स्थित है। यह आंगनवाड़ी पिछले तीन महीने से चल रही है और यह AI की दुनिया में एक बड़ा क्रान्तिकारी कदम है। सबसे खास बात यह है कि यहां पर 2-6 वर्ष की उम्र के बच्चे सीख रहे हैं। वधमना गांव की आंगनवाड़ी में AI के बाद रोजाना आने वाले बच्चों की संख्या 10 से 25 हो गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जुलाई से इस आंगनवाड़ी में छोटे-छोटे बच्चे चॉक या स्लेट तक सीमित रहने के बजाय मेटा के वर्चुअल रिएलिटी (VR) हेडसेट, एआई सपोर्टेड इंटरैक्टिव स्मार्ट बोर्ड, टैबलेट और अन्य इंटरैक्टिव डिजिटल कॉन्टेंट की मदद से कविताएं, गीत और शुरुआती कॉन्सेप्ट सीख रहे हैं। बच्चों की शुरुआती शिक्षा को नया रूप प्रदान करने का यह कदम नागपुर जिला परिषद द्वारा अपने अग्रणी मिशन बाल भरारी पहल के तहत उठाया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शहरों के समान डिजिटल शिक्षा प्रदान करना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 27 जुलाई को इस परियोजना का उद्घाटन किया। जिला परिषद के सेस फंड से करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया।

Advertisement

गांव की 5 आंगनवाड़ियों समेत जिले की 2,202 आंगनवाड़ियों में वधमना की आंगनवाड़ी का चयन पायलट मॉडल के तौर पर हुआ था, जिसका 14 वर्षों से संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुकड़े कर रही हैं। 2021 बैच के आईएएस ऑफिसर और नागपुर जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनि ने कहा कि "हमने खासतौर पर इस आंगनवाड़ी का चयन इसलिए किया, क्योंकि यह बच्चों के करीब है, आंगनवाड़ी सेविका का उत्साह और ट्रेनिंग दौरों के लिए अन्य सेंटर के करीब है। इसके अलावा यह इक्विपमेंट की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षित वातावरण भी प्रदान करता है।"

पारदर्शिता और सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी में वाई-फाई वाले सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, जिनका एक्सेस महामुनी, उनके डिप्टी और चाइल्ड डेवलेपमेंट प्रोटेजेक्ट ऑफिसर (CDPO) समेत प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा सकता है। हालांकि, जिला परिषद को शुरुआत में इस मिशन के लिए सही टेक पार्टनर चुनने में बहुत कठिनाइओं का सामना करना पड़ा था, महामुनि का कहना है कि आखिर में उन्होंने सेंटर के इंडियाएआई प्रोग्राम के तहत काम करने वाली एक फर्म, कोलाबा का चयन किया।

भारत की पहली AI आंगनवाड़ी कहां शुरू हुई है?

भारत में पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली आंगनवाड़ी महाराष्ट्र के नागपुर जिले से करीब 18 किमी दूर स्थित वधमना गांव में है।

Advertisement

AI आंगनवाड़ी से क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

AI आंगनवाड़ी में छोटे-छोटे बच्चे चॉक या स्लेट तक सीमित रहने के बजाय मेटा के वर्चुअल रिएलिटी (VR) हेडसेट, एआई सपोर्टेड इंटरैक्टिव स्मार्ट बोर्ड, टैबलेट और अन्य इंटरैक्टिव डिजिटल कॉन्टेंट की मदद से कविताएं, गीत और शुरुआती कॉन्सेप्ट सीख रहे हैं।

AI आंगनवाड़ी कब शुरू हुई?

भारत में पहली AI आंगनवाड़ी 27 जुलाई से चल रही है।

AI आंगनवाड़ी में क्या शामिल है?

AI आंगनवाड़ी मेटा के वर्चुअल रिएलिटी (VR) हेडसेट, एआई सपोर्टेड इंटरैक्टिव स्मार्ट बोर्ड, टैबलेट और अन्य इंटरैक्टिव डिजिटल कॉन्टेंट शामिल हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.