आ रहा भारत का पहला AI कॉल एसिस्टेंट, अंजान लोगों से खुद करेगा बात, जरूरी होने पर आपको देगा जानकारी

हैदराबाद में टेक स्टार्टअप कंपनी Equal भारत का पहले AI कॉल एसिस्टेंट EqualAI लॉन्च करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2025 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Equal का एआई कॉल एसिस्टेंट एक फ्री सर्विस होगी।
  • EqualAI कॉल का जवाब देता है और जरूरी होने पर यूजर को जानकारी देता है।
  • जब कोई फोन कॉल आती है तो EqualAI सिस्टम उसे यूजर्स के लिए उठाता है।

एआई कॉल एसिस्टेंट यूजर्स की मदद करता है।

Photo Credit: Pexels/Yan Krukau

हैदराबाद में टेक स्टार्टअप कंपनी Equal भारत का पहले AI कॉल एसिस्टेंट EqualAI लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा कर बताया कि यह 2 अक्टूबर से शुरू होगा। EqualAI सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी इसे लॉन्च करेगी। जल्द ही इसका iOS वर्जन भी पेश किया जाएगा। आइए EqualAI के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Equal का एआई कॉल एसिस्टेंट एक फ्री सर्विस होगी। जबकि ऐप के अन्य फीचर पेमेंट/मेंबरशिप के आधार पर उपलब्ध होंगे। Equal के फाउंडर और सीईओ केशव रेड्डी ने बताया कि कंपनी मार्च 2026 तक डेली 10 लाख यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। EqualAI कॉल का जवाब देता है और जरूरी, अति आवश्यक या प्रासंगिक हो तो यूजर तक पहुंचा देता है। रोजाना कई अनजान कॉल आते हैं, जिनमें स्पैम, स्कैम, डिलीवरी और टेलीमार्केटिंग वगैरह शामिल हैं। कई कॉल्स को इग्नोर कर दिया जाता है,जबकि कुछ को उठा लिया जाता है, जिससे काफी परेशान हो जाती है। आमतौर पर लोग कॉल खत्म होने का इंतजार करते हैं और मौजूदा ऐप्स पर कॉल करने वाले के बारे में पता लगाते हैं। लेकिन ऐप पर सिर्फ नाम के अलावा और कोई जानकारी नहीं मिलती है। अब EqualAI इस समस्या का समाधान अलग तरीके से कर रहा है।

जब कोई फोन कॉल आती है तो EqualAI सिस्टम उसे यूजर्स के लिए उठाता है। यूजर्स को एक नोटिफिकेशन मिलती है कि एक लाइव कॉल चल रही है। ऐप आपकी स्क्रीन को टेक ऑवर करता है। AI व्यक्ति से बात करता है, लेकिन आप एआई को मैसेज देने के लिए डायरेक्शन दे सकते हैं या फिर आप कॉल उठा सकते हैं। यह पूरी तरह यूजर पर निर्भर करता है। अगर यूजर कॉल नहीं उठाते हैं तो यह मैसेज को ले लेगा और इसे एक समरी/रिकॉर्डिंग के तौर पर यूजर्स को भेज देगा, जिसको बाद में रिव्यू किया जाएगा। यह आपके लिए बहुत अच्छी समरी तैयार करती है। जरूरी होने पर यह कॉल को यूजर से कनेक्ट कर देगा। इसलिए यह कॉल को स्क्रीन करता है और अगर यह जरूरी है तो कॉल को कनेक्ट कर देता है।

ऑनलाइन क्राइम और साइब फ्रॉड के बढ़ते दौर में यह एआई एसिस्टेंट आ रहा है। कंपनी इस ऐप के जरिए यूजर्स के लिए कॉल अनुभव को बेहतर बनाना चाहती है। ऐप सिर्फ चीजों को देखता नहीं है, बल्कि एक्शन भी लेता है। इस सिस्टम की खासियत यह है कि अगर इसे डायरेक्शन के तौर पर 'लीव एट गेट' पर क्लिक किया जाता है तो यह कॉल करने वाले को वॉइस कमांड से ऐसा करने का निर्देश देता है। यह एक लाइव  कंवर्सेशनल AI है। यूजर्स कॉल करने वाले व्यक्ति से बात नहीं करते हैं, बल्कि AI को बात करने के लिए मैसेज भेजते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EqualAI, AI Call Assistant, Call Assistant in India, AI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.