ChatGPT Search अब सभी के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कैसे करता है काम?

पहले ChatGPT Search का यूज करने के लिए अकाउंट लॉगिन अनिवार्य था, लेकिन अब यह सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 20:37 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT Search एक AI-पावर्ड सर्च टूल है
  • यह यूजर्स के प्रश्नों के उत्तर वेब से इकट्ठा जानकारी के आधार पर देता है
  • यह इंटरनेट पर मौजूद डेटा को स्कैन करके विस्तृत उत्तर देने का दावा करता है
OpenAI ने ChatGPT Search को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया है, वह भी बिना किसी लॉगिन की जरूरत के। यह बदलाव इसे Google और Bing जैसे पारंपरिक सर्च इंजनों का एक नया ऑप्शन बनाता है। ChatGPT Search वेब से जानकारी इकट्ठा करके यूजर्स को सीधे उत्तर प्रदान करता है, जिसमें सोर्स की लिस्ट भी शामिल होती है। इस इंटरफेस को हाल ही में अपडेट किया गया था। OpenAI का कहना है कि अब यूजर्स यूजर्स को अधिक सहज और विस्तृत जानकारी मिलेगी। अब कोई भी व्यक्ति ChatGPT Search का यूज कर सकता है।

ChatGPT Search एक AI-पावर्ड सर्च टूल है, जो यूजर्स के प्रश्नों के उत्तर वेब से इकट्ठा जानकारी के आधार पर देता है। यह केवल एक चैटबॉट के रूप में काम नहीं करता है, बल्कि यह इंटरनेट पर मौजूद डेटा को स्कैन करके विस्तृत उत्तर देने का दावा करता है। इसमें पारंपरिक सर्च इंजनों की तरह लिंक दिखाने की बजाय, सीधे उत्तरों के साथ उनके सोर्स दिखाना शामिल है। यह सिस्टम वेब पर मौजूद सोर्स को स्कैन करके उसमें से रिलेटेड डिटेल्स को एक्सट्रैक्ट करता है और इसे संक्षिप्त में पेश करता है।
 

पहले ChatGPT Search का यूज करने के लिए अकाउंट लॉगिन अनिवार्य था, लेकिन अब यह सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। OpenAI ने इसका इंटरफेस भी अपग्रेड किया है, जिससे फर्म का कहना है कि यूजर्स को और बेहतर अनुभव मिलेगा। अब यह सर्च के साथ मैप, फोटो और लोकल अट्रैक्शन की जानकारी भी दिखा सकता है।

इससे अलग, बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े टूल्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले ChatGPT के लिए यूजर्स की संख्या के लिहाज से भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। ChatGPT को ऑपरेट करने वाली OpenAI ने बताया है कि देश में पिछले वर्ष उसके यूजर्स की संख्या लगभग तिगुनी हुई है। अमेरिकी कंपनी OpenAI  के CEO, Sam Altman का कहना है कि AI की क्रांति के अग्रणी देशों में भारत को शामिल होना चाहिए। IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw के साथ मीटिंग में Altman ने देश में AI की पहुंच तेजी से बढ़ने की प्रशंसा की। 
Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि AI की क्रांति वाले अग्रणी देशों में भारत को शामिल होना चाहिए।" Vaishnaw ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि AI स्टैक - GPUs, मॉडल और ऐप्स बनाने की भारत की स्ट्रैटेजी पर Altman के साथ उनकी बेहतरीन चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि OpenAI इन तीनों पर मदद करने के लिए तैयार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT search, ChatGPT
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.