ChatGPT का 'ग्रुप चैट' फीचर अब सभी के लिए शुरू, 20 लोग एकसाथ करेंगे चैट! जानें तरीका

इसमें एकसाथ 20 लोग एक ही चैट में बात कर सकते हैं, विचार साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 16:22 IST
ख़ास बातें
  • अब कंपनी ने यह फीचर सभी के लिए रोलआउट कर दिया है।
  • इसमें एकसाथ 20 लोग एक ही चैट में बात कर सकते हैं।
  • अब यूजर टीम वर्क, फैमिली और दोस्तों के बात करने में कर सकते हैं इस्तेमाल।

ChatGPT का 'ग्रुप चैट' फीचर अब सभी के लिए शुरू हो गया है।

ChatGPT ने हाल ही में अपना ग्रुपचैट फीचर रोलआउट किया था जिसका इंतजार यूजर्स काफी समय से कर रहे थे। लेकिन फीचर शुरुआती तौर पर कुछ चुनिंदा देशों के लिए जारी किया गया था। अब कंपनी ने यह फीचर सभी के लिए रोलआउट कर दिया है। दुनियाभर में यूजर्स अब इसका लाभ उठा सकते हैं। यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे Whatsapp आदि ऐप्स में लोग ग्रुप चैट में एकसाथ जुड़ सकते हैं। इसके आ जाने से अब चैटजीपीटी में मल्टीयूजर टॉक संभव है। आइए जानते हैं डिटेल्स

OpenAI ने ChatGPT में एक बड़ा फीचर अपडेट जारी किया है। कंपनी का एआई चैटबॉट अब मल्टी यूजर्स इंटरेक्शन को सपोर्ट करता है। इसमें एकसाथ 20 लोग एक ही चैट में बात कर सकते हैं, विचार साझा कर सकते हैं। या यूं कहें कि 20 लोग एकसाथ बैठकर सोच सकते हैं। यानी चैटजीपीटी को अब यूजर टीम वर्क, फैमिली और दोस्तों के साथ विचार साझा करने और प्लानिंग आदि करने में इस्तेमाल कर सकेंगे। 

Advertisement

ChatGPT ग्रुप चैट कैसे करें इस्तेमाल
ChatGPT में ग्रुपचैट शुरू करना काफी आसान है जिसका स्टेप बाय स्टेप गाइड हम आपको यहां पर बता रहे हैं। 

सबसे पहले जब आप ChatGPT ओपन करते हैं तो ऐप में टॉप राइट कॉर्नर में एक 'व्यक्ति वाला आइकन' नजर आता है जैसा आमतौर पर कॉन्टेक्ट के लिए दिखता है। 
आइकन पर जाएं और टैप करें। यहीं से आपका ग्रुप बनता है। 
ग्रुप में अन्य लोगों को आमंत्रित करने के लिए आप लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
ग्रुप बनाने के बाद आपको प्रोफाइल सेटअप भी करना होगा। प्रॉम्ट में आप नाम सेट कर सकते हैं। फोटो भी यहां पर लगा सकते हैं। 
ग्रुप प्रोफाइल सेटअप होने पर अन्य यूजर्स भी इस ग्रुप में हिस्सा ले सकते हैं। 

ChatGPT ग्रुप फीचर कई मायनों में महत्वपूर्ण हो जाता है। नए फीचर के आ जाने से अब यह निजी चैटबॉट नहीं रह गया है। यह कई तरह की एक्टिविटी में इस्तेमाल हो सकता है जिसमें साझा सोच-विचार, ग्रुप स्टडी, टीम डिस्कशन और टीम वर्क के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.