फ्री में चलाएं Rs 4,800 का ChatGPT प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, यहां देखें पूरी गाइड

ChatGPT Go, OpenAI का एक सब्सक्रिप्शन प्लान है जिसे कंपनी ने भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च किया था। इसकी कीमत करीब 399 रुपये प्रति माह थी, यानी सालाना करीब 4,788 रुपये। यह प्लान फ्री और Plus टियर के बीच रखा गया है, ताकि यूजर्स को थोड़े एडवांस फीचर्स मिल सकें लेकिन जेब ढ़ीली न करनी पड़े।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 10:20 IST
ख़ास बातें
  • ऑफर 4 नवंबर 2025 से शुरू हुआ है और सीमित समय के लिए है
  • ChatGPT Go, OpenAI का एक सब्सक्रिप्शन प्लान है
  • इसकी मूल कीमत करीब 399 रुपये प्रति माह थी, यानी सालाना करीब 4,788 रुपये

ChatGPT Go में Free वर्जन से ज्यादा मैसेज, इमेज जनरेशन और रीजनिंग पावर मिलती है

Photo Credit: Reuters

AI की दुनिया में पिछले कुछ सालों में ChatGPT ने जितनी तेजी से अपनी पहचान बनाई है, उतना शायद ही किसी दूसरे टूल ने किया हो। अब OpenAI ने भारत के यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने मिड-लेवल सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go को पूरे एक साल के लिए फ्री कर दिया है। यानी अब यूजर्स बिना किसी चार्ज के ChatGPT के एडवांस फीचर्स का फायदा उठा पाएंगे। यह ऑफर 4 नवंबर 2025 से शुरू हुआ है और सीमित समय के लिए भारत के सभी नए यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस कदम के जरिए OpenAI भारत में बढ़ते यूजर्स और AI की तेजी से बढ़ती डिमांड को ध्यान में रख रहा है। कंपनी का कहना है कि भारत में ChatGPT के यूज़र्स की संख्या हाल के महीनों में तेजी से बढ़ी है, और यह फ्री ऑफर उन यूज़र्स को प्रीमियम फीचर्स ट्राय करने का मौका देगा जो अब तक केवल फ्री वर्जन इस्तेमाल कर रहे थे।

Advertisement

क्या है ChatGPT Go प्लान?

ChatGPT Go, OpenAI का एक सब्सक्रिप्शन प्लान है जिसे कंपनी ने भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च किया था। इसकी कीमत करीब 399 रुपये प्रति माह थी, यानी सालाना करीब 4,788 रुपये। यह प्लान फ्री और Plus टियर के बीच रखा गया है, ताकि यूजर्स को थोड़े एडवांस फीचर्स मिल सकें लेकिन जेब ढ़ीली न करनी पड़े।

इस प्लान में कई खास फीचर्स शामिल हैं, जैसे ज्यादा मैसेज लिमिट, फाइल अपलोड और इमेज जनरेशन की सुविधा, लंबी चैट मेमोरी और तेज रिस्पॉन्स टाइम। साथ ही इसमें लोकल पेमेंट ऑप्शंस जैसे UPI भी जोड़े गए हैं। कुल मिलाकर कहें, तो ChatGPT Go उन लोगों के लिए है जो चैट को सिर्फ मजाकिया बातचीत से आगे बढ़ाकर प्रोडक्टिव कामों के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं और अब ये मौका मिल रहा है एकदम फ्री।

Advertisement

Free ChatGPT Go के लिए कुछ शर्तें

ChatGPT Go केवल शुरुआती 12 महीनों, यानी एक साल के लिए फ्री मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को मूल कीमत का भुगतान करना होगा। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को सब्सक्रिप्शन रिन्यू होने से 7 दिन पहले से ही रिमाइंडर दिए जाएंगे, ऐसे में यूजर्स की इच्छा पर डिपेंड करता है कि वे सब्सक्रिप्शन जारी रखना चाहते हैं या नहीं। यदि सब्सक्रिप्शन रिन्यूवल डेट से पहले बंद कर दिया गया, तो किसी प्रकार के चार्जेज नहीं लिए जाएंगे। फ्री सब्सक्रिप्शन लेने पर भी मैंडेट रजिस्टर किया जाएगा, जिसके लिए या तो बैंक कार्ड या UPI को वैरिफाई कराना हो। इस काम के लिए 2 रुपये का शुल्क बैंक अकाउंट से कटता है, लेकिन 10 दिनों के अंदर वापस रिफंड कर दिया जाता है।

कैसे मिलेगा एक साल का फ्री ChatGPT Go?

  • सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी लोकेशन भारत है और आपके पास एक वैध ChatGPT अकाउंट है।
  • ChatGPT की वेबसाइट या मोबाइल ऐप (Android या iOS) खोलें। दोनों में ट्राय करें, क्योंकि कई यूजर्स को ये ऑप्शन केवल ऐप में दिखाई दे रहा है।
  • अपने अकाउंट में लॉगिन करें और “Upgrade your plan” या “Try ChatGPT Go” वाला ऑप्शन चुनें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपको कीमत की जानकारी दिखाई देगी, जिसमें 12 Month Free लिखा होगा लिखा होगा (नीचे फोटो में देखें)।
  • पेमेंट मेथड में UPI या कार्ड की डिटेल्स भरकर Mandate को वैरिफाई करें। ऐसा करते ही आपके अकाउंट में ChatGPT Go एक्टिवेट हो जाएगा।

सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट होने के बाद आपका अकाउंट 12 महीनों तक ChatGPT Go के सभी फीचर्स फ्री में इस्तेमाल कर सकेगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जितनी जल्दी एक्टिवेट करेंगे, उतना बेहतर।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  5. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.