TikTok बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया Jimeng AI, आपके लिखे शब्दों को वीडियो में बदल देगा

Jimeng AI के प्रति माह की कीमत 69 युआन (लगभग 800 रुपये) और प्रति वर्ष की कीमत 659 युआन (लगभग 7,710 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 10 अगस्त 2024 12:21 IST
ख़ास बातें
  • ByteDance ने चीन में एक नया एआई टूल Jimeng AI लॉन्च किया है।
  • Jimeng AI के प्रति माह की कीमत 69 युआन (लगभग 800 रुपये) है।
  • Jimeng AI से यूजर्स आइडिया को नेचुरल लैंग्वेज में डिसक्राइब कर सकते हैं।

Jimeng AI से यूजर्स आइडिया को नेचुरल लैंग्वेज में डिसक्राइब कर सकते हैं

Photo Credit: Apple App Store

Tiktok को बनाने वाली चीनी कंपनी बाइटडांस (ByteDance) ने अपने होम मार्केट में एक नया AI टूल Jimeng AI लॉन्च किया है। यह टेक्‍स्‍ट प्रॉम्‍प्‍ट लिखकर वीडियो बनाने की सुविधा पेश करता है। आसान भाषा में समझाएं तो Jimeng AI टूल का इस्‍तेमाल करके यूजर्स टेक्‍स्‍ट लिखकर वीडियो क्र‍िएट कर पाएंगे। कुछ ऐसी ही सुविधा OpenAI के Sora में भी है, जो टेक्‍स्‍ट प्रॉम्‍प्‍ट्स से वीडियो जनरेट कर देता है। ByteDance ने अपनी सब्सिडरी कंपनी Faceu टेक्नोलॉजी की मदद से Jimeng AI को तैयार किया है। हम आपको Jimeng AI के फीचर्स और सब्सक्रिप्शन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Jimeng AI Subscription 


Jimeng AI को प्रति माह शुल्‍क के साथ पेश किया गया है। इसे इस्‍तेमाल करने के लिए  69 युआन (लगभग 800 रुपये) चुकाने होंगे। जो यूजर एनुअल प्‍लान लेना चाहते हैं, उन्‍हें 659 युआन (लगभग 7,710 रुपये) देने होंगे। यह टूल 31 जुलाई को एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए रिलीज किया गया था। अब Jimeng AI चीन में Apple ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है।


Advertisement
Jimeng AI Features


रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, Jimeng AI के पिक्चर क्रिएशन फीचर से यूजर्स अपने आइडिया को नेचुरल लैंग्वेज में डिसक्राइब कर सकते हैं और Jimeng AI उनके लिए यूनिक पिक्चर तैयार करता है। जेनरेट हुए फोटोज को रिफाइन करने के लिए एडिटिंग के फीचर्स भी यूजर्स को मिलते हैं। वीडियो क्रिएशन के लिए यूजर्स अपने आइडिया इनपुट कर सकते हैं, जिसके बाद Jimeng AI वीडियो बनाएगा। पसंद का रिजल्ट पाने के लिए कई बार कोशिश की जा सकती है। शेयरिंग ऑप्शन से क्रिएशन को लिंक के जरिए शेयर किया जा सकता है या अपनी डिवाइस पर सेव किया जा सकता है।

Jimeng AI चीन में AI वीडियो टूल के बढ़ते मार्केट का हिस्सा बन गया है। यह Kuaishou के Kling AI और Zhipu AI के Ying को टक्कर देगा, जो दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। Shengshu का Vidu ऐप भी इन्‍हीं खूबियों के साथ हाल में लॉन्च हुआ है।
Advertisement

टेक्‍स्‍ट से वीडियो बनाने का पहला टूल फरवरी में ओपनएआई ने Sora के रूप में लॉन्‍च किया था। उसके बाद से चीनी टेक कंपनियां एआई वीडियो टूल बनाने पर तेजी से काम कर रही हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  5. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  6. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  7. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  10. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.